24.6 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaगोमिया में आईईएल ग्राउंड पर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, 56...

गोमिया में आईईएल ग्राउंड पर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, 56 टीमें ले रहीं भाग

गोमिया : गोमिया प्रखंड अंतर्गत आईईएल ग्राउंड में रविवार को आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन आईईएल प्रबंधन के अभिषेक विश्वास एवं गोमिया प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में कुल 56 टीमों की सहभागिता से क्षेत्र में खेल प्रेमियों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

उद्घाटन मुकाबला जीएसपी एकादश और गेम चेंजर टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीएसपी एकादश की टीम ने निर्धारित ओवरों में 94 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में गेम चेंजर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए मात्र 11 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर प्रदीप भट्टाचार्य, राजेश शर्मा, मनोज सिंह, रोशन सिन्हा, मुखिया शांति देवी, पंचायत समिति सदस्य हरेंद्र कुमार सिंह, प्रवीण यादव, कुंती देवी सहित कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मैच में अंपायर की भूमिका संतोष यादव, जीतू पांडेय एवं हरे नारायण ने निभाई, जबकि उद्घोषक (एनाउंसर) की जिम्मेदारी आलोक उपाध्याय ने संभाली। स्कोरिंग का कार्य दासू उरांव (बोर्ड स्कोरर) तथा अजय सिंह एवं समर पांडेय (बुक स्कोरर) द्वारा किया गया।

आयोजकों ने बताया कि आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। टूर्नामेंट को सफल और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

News – Kahkashan Farooqi


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading