32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeSportहुरलूँग प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ, खेल और उत्साह का उमड़ा सैलाब

हुरलूँग प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ, खेल और उत्साह का उमड़ा सैलाब

हुरलूँग : हुरलूँग प्रीमियर लीग का शुभारंभ आज अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। भव्य उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के खेल प्रेमियों और युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुखिया श्रीमती शर्मीला देवी रहीं, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर दिनेश महतो, विजय महतो, JLKM के प्रवक्ता नागेश्वर महतो, शाबिर अंसारी, युगेश्वर महतो, इहसान अंसारी, कैलाश पंडित, करण कुमार सहित कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी टीमों के कप्तानों एवं टीम मालिकों को शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।

आयोजकों ने बताया कि हुरलूँग प्रीमियर लीग न केवल स्थानीय खेल प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करेगी, बल्कि युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा, एकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को भी मजबूत करेगी। उद्घाटन समारोह के साथ ही टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखा गया।

आयोजन समिति ने सभी टीमों के उज्ज्वल भविष्य और शानदार प्रदर्शन की कामना की।

News – Kahkashan Farooqi


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading