27.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeSportझारखंड के रुद्रांश शर्मा ने 69वीं राष्ट्रीय स्कूली स्केटिंग प्रतियोगिता में जीते...

झारखंड के रुद्रांश शर्मा ने 69वीं राष्ट्रीय स्कूली स्केटिंग प्रतियोगिता में जीते दो पदक

ग्वालियर/रांची : मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित आईटीएम ग्लोबल स्कूल, तुरी में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली स्केटिंग प्रतियोगिता (एसजीएफआई) में झारखंड के होनहार खिलाड़ी रुद्रांश शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य को गौरवान्वित किया।

अंडर-14 बालक वर्ग में भाग लेने वाले रुद्रांश ने अपनी तकनीकी दक्षता, संतुलन और धैर्य का लोहा मनवाते हुए इन-लाइन रोड रेस स्पर्धा में स्वर्ण पदक तथा एकल स्केटिंग स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया।

इस प्रतियोगिता में झारखंड की टीम स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की अगुवाई में भाग ले रही थी। आयोजन 25 से 30 दिसंबर 2025 तक संपन्न हुआ।

राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने रुद्रांश की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह झारखंड के लिए बेहद गौरव की बात है कि राष्ट्रीय स्तर पर स्केटिंग जैसे खेल में भी राज्य का नाम रोशन हो रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे अनुशासन, मेहनत और लगन के साथ खेल में उत्कृष्टता हासिल करें।

इस सफलता में कोच/मैनेजर सुभाष यादव, राजेश राम और सुमित शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग सहित राज्य खेल कोषांग के सभी सदस्यों ने रुद्रांश को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

News Desk


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading