31.1 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeSportएसबीआई लाइफ और बीसीसीआई की पहल: ‘उदयन’ एनजीओ की पाँच बच्चियों को...

एसबीआई लाइफ और बीसीसीआई की पहल: ‘उदयन’ एनजीओ की पाँच बच्चियों को भारतीय महिला क्रिकेट टीम से मिलने का यादगार अवसर

भोपाल | दिसंबर 2025:
वित्तीय सुरक्षा के साथ-साथ सपनों को सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, भारत के अग्रणी जीवन बीमा प्रदाताओं में शामिल एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, जो बीसीसीआई का आधिकारिक भागीदार भी है, ने कोलकाता स्थित ‘उदयन एनजीओ’ की पाँच बच्चियों के लिए एक विशेष ‘मीट एंड ग्रीट’ कार्यक्रम का आयोजन किया। यह प्रेरणादायक आयोजन विशाखापत्तनम के एसीए–वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर उदयन एनजीओ की पाँच बालिकाएँ—सुपर्णा महतो (9), एंजेल बाउरी (10), रोशनी कर्मकार (10), मिनाती बास्के (10) और अनुराधा मांडी (11)—को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ियों से रूबरू होने और उनसे संवाद करने का दुर्लभ अवसर मिला। बच्चियों ने हरमनप्रीत कौर, स्नेह राणा, शेफाली वर्मा और हरलीन देओल जैसी स्टार खिलाड़ियों के साथ समय बिताया और प्रैक्टिस नेट्स में भी उनके साथ कदम रखा।

हँसी, उत्साह और प्रेरणादायक संवादों से भरे इस दिन ने बच्चियों के मन में आत्मविश्वास और सपनों के प्रति नया विश्वास जगाया। विश्व स्तर की खिलाड़ियों से मिली सीख और अनुभव ने उन्हें निडर होकर अपने लक्ष्य तय करने की प्रेरणा दी।

एसबीआई लाइफ का सतत कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम वंचित बच्चों की शिक्षा, सर्वांगीण विकास और उनके सपनों को साकार करने पर केंद्रित है। इस पहल के माध्यम से बच्चियों को यह संदेश दिया गया कि आत्मविश्वास, मेहनत और सही मार्गदर्शन से कोई भी सपना असंभव नहीं है।

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के चीफ ऑफ ब्रांड, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन और सीएसआर रवींद्र शर्मा ने कहा कि कंपनी का मानना है कि सच्चा सशक्तिकरण केवल वित्तीय सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्मविश्वास जगाने और सपनों को उड़ान देने से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम से यह मुलाकात बच्चियों के जीवन में लंबे समय तक सकारात्मक प्रभाव छोड़ेगी।

वहीं उदयन एनजीओ के निदेशक के.एल. जॉर्ज ने एसबीआई लाइफ के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के अनुभव बच्चों के आत्मविश्वास और भविष्य की सोच को गहराई से प्रभावित करते हैं। यह पहल बच्चियों को ऐसे रोल मॉडल्स से जोड़ती है, जो सामान्यतः उनकी पहुँच से बाहर होते हैं।

News – Muskan


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading