गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय बाल भवन प्रांगण में 24 जनवरी को राष्ट्रीय अंतर विद्यालय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें देश के सभी चारों जोन के 18 विजेता बैंड टीमों ने भाग । इस प्रतियोगिता में झारखंड से पाइप एवं ब्रास बैंड की तीन टीम भी स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के नेतृत्व में भागीदारी की।
पूरी प्रतियोगिता के दौरान राज्य के प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट सुर-ताल और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों के बल पर दो वर्गों में प्रथम तथा एक वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त कर झारखंड का परचम राष्ट्रीय मंच पर लहराया।
यह प्रतियोगिता भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय एवं रक्षा मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में पाइप बैंड बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय, कांके (रांची) तथा पाइप बैंड बालक वर्ग में करेली स्कूल, धुर्वा (रांची) ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया। वहीं ब्रास बैंड बालक वर्ग में संत जेवियर स्कूल, लुपुंगुटू (चाईबासा) ने तृतीय स्थान प्राप्त कर राज्य को गौरवान्वित किया।
विजेता टीमों को रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ के कर-कमलों द्वारा ट्रॉफी एवं नगद पुरस्कार स्वरूप 51,000 रूपये प्रदान किए गए। वहीं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 21,000 रुपए नगद राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।
इस अवसर पर भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय के प्रधान सचिव श्री संजय कुमार, रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
इस ऐतिहासिक जीत पर राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड के छात्र-छात्राओं द्वारा बैंड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना पूरे राज्य के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का प्रतिफल है। ऐसे मंच बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करते हैं। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतिभाओं को हर संभव सहयोग देती रहेगी।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव श्री उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी श्री सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग, बैंड समन्वयक श्री चंद्रदेव सिंह एवं राज्य खेल कोषांग के सभी सदस्यों ने विजेता प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
News Desk
SIRIL Women's Georgette Foil Printed Saree with Unstitched Blouse Piece
₹638.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Kanjivaram Banarasi Soft Silk Saree With Unstitched Blouse Piece (Silk Box Flower)
₹682.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Pure Soft Silk Saree For Women Pure Golden Zari With Blouse Piece
₹1,298.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ZECVA Women's Pure Soft Spun Cotton Lichi Silk Saree For Women With Attach Unstitch Blouse Piece
₹748.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women Cotton Saree
₹398.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







