राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन
देश के विभिन्न राज्यों एवं संघो से 63 टीमें ले रही है प्रतियोगिता में भाग
झारखण्ड की शानदार शुरुआत, बालक वर्ग में CISCE को 6–0 से किया पराजित, तथा बालिका वर्ग में उत्तर प्रदेश 2–0 से दी शिकस्त
झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की मेजबानी में आज राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता अंतर्गत अंडर 17 बालक-बालिका वर्ग हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग, झारखंड, श्री के रवि कुमार शामिल हुए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, खेल निदेशक श्री आसिफ इकराम, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुश्री सुमराय टेटे, झारखंड हॉकी की कोषाध्यक्ष श्रीमती असरीता लकड़ा, फील्ड ऑफिसर श्री अश्वनी कुमार मालवीय मौजूद थे। सभी अतिथियों का राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी सह आयोजन सचिव श्री धीरसेन ए सोरेंग द्वारा पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र वस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं पौधा देकर स्वागत किया गया।
उद्घाटन समारोह की शुरुआत वंदे मातरम् की प्रस्तुति से हुई, जिसमे स्थानीय लोक कलाकारों ने शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। खेलो झारखंड की थीम सांग ने राज्य के खिलाड़ियों में खेल भावना का संचार किया। लोक नृत्य की प्रस्तुति के बाद झारखंड की पारंपरिक जनजातीय संगीत की धुनों पर कलाकारों ने प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। हॉकी की राष्ट्रीय खिलाड़ी सुश्री सुषमा कुमारी ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाया। श्रीमती माधवी कुमारी की सुरीली संगीत पर सुभाष महतो के नृत्य दल ने मनमोहक पाइका नृत्य की प्रस्तुति दी। मंच संचालन श्री चंद्रदेव कुमार ने किया।
झारखंड हॉकी की नर्सरी, हमारे अनुभवों का खिलाड़ी लाभ ले
उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री के रवि कुमार ने कहा कि झारखंड ने विगत तीन वर्षो से एसजीएफआई में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यह सराहनीय है। झारखंड को हॉकी की नर्सरी कहा जाता है। खेल में जीत हार से कोई फर्क नहीं पड़ता है, निर्णायक मंडली का निर्णय पारदर्शी होना चाहिए। झारखंड ने कई अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए है। आशा है कि आने वाले समय में भारतीय हॉकी टीम में झारखंड के अधिक खिलाड़ी हो और वे भारत का प्रतिनिधित्व करे। खेलो में हमारे पास कई अनुभव है, इसका खिलाड़ी भरपूर लाभ ले।
उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन ने कहा कि झारखंड को इस वर्ष 5 एसजीएफआई प्रतियोगिताओ के लिए मेजबानी मिली है। शिक्षा विभाग की टीम ने सफल मेजबानी कर राज्य का नाम रौशन किया है। हॉकी से झारखंड का गहरा नाता रहा है, पूर्व के प्रतियोगिताओ में हमारी हॉकी टीम ने कई प्रतिस्पर्धाओ को जीता है। खेल निदेशक श्री आसिफ इकराम झारखंड ने कहा कि हॉकी ने झारखंड को राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय पटल पर गौरव दिलाया है। खेल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए तो बेहतर है ही, साथ ही इससे अनुशासन, नेतृत्व की भावना का विकास भी करता है।
मेजर ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित सह अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुश्री सुमराय टेटे ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिताओ में बच्चो को खेलने का राष्ट्रीय मंच मिल रहा है। इससे बच्चो का खेल में विकास होगा। खिलाड़ी अपने खेल को बेहतर और अनुशासनात्मक रूप में खेले। प्रतिभागियों को कभी विरोधी न समझे, उन्हें मित्र समझकर उनसे व्यवहार करे।
आज के मुकाबलों के परिणाम
69वीं राष्ट्रीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर 17 बालक-बालिका वर्ग के लीग मैच का आयोजन जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टफ हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बरियातू, रेलवे ग्राउंड हटिया और एस्ट्रो टफ हॉकी स्टेडियम खूंटी में आयोजित किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों और इकाइयों से बालक की 32 टीम और बालिका के 31 टीम भाग ली है।
आज हुए मुकाबलों में बालक वर्ग में ओडिशा ने उत्तराखंड को 4–2 से पराजित किया। हरियाणा ने मध्य प्रदेश को 1–0 से हराया। उत्तर प्रदेश ने कर्नाटक को 7–2 से शिकस्त दी। झारखंड ने सीआईएससीई को 6–0 से पराजित कर शानदार शुरुआत की। महाराष्ट्र ने पुदुचेरी को 3–1 से हराया। मणिपुर ने आंध्र प्रदेश को 5–1 से हराया। विद्या भारती ने दादरा एवं नगर हवेली को 12–0 से पराजित किया। पंजाब ने जम्मू एवं कश्मीर को 8–0 से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। के.वी.एस. ने पश्चिम बंगाल को 5–2 से हराया। छत्तीसगढ़ ने सीबीएसई वेलफेयर को 14–0 से पराजित किया। चंडीगढ़ ने राजस्थान को 2–0 से हराया। दिल्ली ने हिमाचल प्रदेश को 2–0 से हराया। बिहार ने त्रिपुरा को 4–0 से पराजित किया। सीबीएसई ने तेलंगाना को 2–0 से हराया ।
बालिका वर्ग में झारखंड ने उत्तर प्रदेश को 2–0 से पराजित किया। हरियाणा और ओडिशा के बीच मुकाबला 2–2 की बराबरी पर समाप्त हुआ। हिमाचल प्रदेश ने सीआईएससीई को 10–0 से हराया। पंजाब और कर्नाटक के बीच मैच 1–1 से बराबरी पर रहा। उत्तराखंड ने त्रिपुरा को 7–0 से पराजित किया। छत्तीसगढ़ ने तेलंगाना को 10–0 से हराया। मिजोरम ने जम्मू एवं कश्मीर को 9–0 से पराजित किया। गुजरात ने के.वी.एस. को 4–0 से पराजित किया। दिल्ली ने राजस्थान को 5–0 से हराया। केरल ने पश्चिम बंगाल को 5–0 से पराजित किया। चंडीगढ़ न आई.पी.एस.सी. को 27–0 से हराकर दिन की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। तमिलनाडु ने पुदुचेरी को 4–0 से हराया। महाराष्ट्र ने विद्या भारती को 5–0 से पराजित किया। मणिपुर ने दादरा एवं नगर हवेली को 20–0 से हराया तथा आंध्र प्रदेश ने एन.वी.एस. को 6–0 से पराजित किया।
News Desk
KLOSIA Women's Rayon Printed Anarkali Kurta and Pant with Dupatta Set
₹799.00 (as of September 4, 2026 12:22 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Lux Cozi Men's White Round Neck Sleeveless Cotton Vest (Pack of 3)
₹349.00 (as of September 4, 2026 12:22 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 8820 Men's Super Combed Cotton Round Neck Sleeveless Vest with Extended Length for Easy Tuck (Pack of 3)
₹653.00 (as of September 4, 2026 12:22 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Louis Philippe Men's Slim Fit Single-Tuck Pique Stylized Sleeve Print and Contrast Tipping Half Sleeve Solid Cotton Polo Tshirt
₹674.00 (as of September 4, 2026 12:22 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Amazon Brand - Symbol Men's Cotton Rich Solid Polo Tshirt | Collar Tshirts | Half Sleeves | Plain-Regular Fit (Available in Plus Sizes and Combo Pack of 2)
₹399.00 (as of September 4, 2026 12:22 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Plain Pure Georgette Saree With Unstitched Blouse Piece (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Alia Bhatt Saree)
₹449.00 (as of September 4, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Handloom Erode Cotton Silk Saree for Women with Classic Traditional Zari
₹948.00 (as of September 4, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ZECVA Women's Pure Soft Spun Cotton Lichi Silk Saree For Women With Attach Unstitch Blouse Piece | Sari for women
₹801.00 (as of September 4, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)DhevStylish Women's Kerala Kasavu Golden Tissue Plain South Indian Saree with Running Blouse | Saree length: 6.25 Meters | Onam & Wedding saree collections
₹793.00 (as of September 4, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women's Floral Pattern Cotton Silk Saree with Unstitched Blouse Piece and Zari Lace Dobby Weave Type
₹545.00 (as of September 4, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







