अनियमित एवं लापरवाह बीपीओ पर कार्रवाई, चार प्रखंडों के बीपीओ का मानदेय रोका गया
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में गुमला जिले के शैक्षणिक सूचकांकों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिले की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा राज्यस्तरीय रैंकिंग में सुधार सुनिश्चित करना रहा।
बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी प्रियाश्री भगत, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी घनश्याम चौबे, एडीपीओ ज्योति खलखो, एपीओ रोज मिंज, फील्ड मैनेजर रामचंद्र सिंह, डायट के संकाय सदस्य, सभी प्रखंडों के बीपीओ एवं एमआईएस कोऑर्डिनेटर उपस्थित थे।
उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि ई-विद्यवाहिनी के अंतर्गत विद्यालयों में शिक्षक एवं छात्र की ऑनलाइन उपस्थिति न्यूनतम 90 प्रतिशत सुनिश्चित की जाए। निर्धारित मानक से कम उपस्थिति पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदार पदाधिकारियों एवं कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विद्यालय स्तर पर शिशु पंजी सर्वे कार्य को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
आठवीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सुधार हेतु सभी सीआरपी एवं बीआरपी को समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया गया। डीडीसी ने कहा कि सभी प्रखंड सामूहिक प्रयास से जिले की राज्यस्तरीय रैंकिंग में सुधार सुनिश्चित करें।
बैठक में निपुण भारत मिशन अंतर्गत निचली कक्षाओं के बच्चों के प्रदर्शन, स्मार्ट क्लास एवं आईसीटी लैब की कार्यशीलता, पीएम श्री स्कूल, प्रखंड स्तरीय आदर्श विद्यालय एवं मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों की समीक्षा की गई। स्मार्ट क्लास एवं आईसीटी लैब में छोटी-मोटी समस्याओं के निराकरण में एजेंसी की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध राज्य स्तर पर पत्राचार करने के निर्देश दिए गए।
आधार अद्यतन की समीक्षा में बताया गया कि जिले में कुल 2,16,350 नामांकित बच्चों में से 1,93,681 बच्चों का आधार उपलब्ध है, जबकि 45,708 बच्चों का आधार अपडेट किया जाना शेष है। इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा बताया गया कि जिले के कमजोर शैक्षणिक प्रदर्शन में प्रखंड एवं जिला स्तर पर संबंधित प्रभागों की लापरवाही भी एक कारण है, जिसे गंभीरता से सुधारने की आवश्यकता है। इस पर उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि जिन इंडिकेटर्स में जिला पीछे है, उन पर प्रखंड स्तर से प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाए तथा जिला स्तर से नियमित समीक्षा एवं आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया जाए। प्रखंडों को ग्रीन, येलो एवं रेड जोन में वर्गीकृत कर सतत मॉनिटरिंग एवं सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
बीपीओ की प्रगति समीक्षा, चार प्रखंडों के बीपीओ का मानदेय रोका गया
बैठक के उपरांत उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित द्वारा सभी बीपीओ के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान गुमला, घाघरा, जरी एवं बसिया प्रखंड के बीपीओ के कार्यों में अनियमितता एवं लापरवाही पाए जाने पर उनका मानदेय तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया। उपायुक्त ने इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया कि शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी l
AKHILAM Women's Shimmer Organza Sequence Embroidery Saree With Unstitched Blouse Piece
₹999.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)StyleScope Women's Plain Georgette Ready To Wear One Minute Saree With Unstitched Blouse Piece (Kalki)
₹569.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sugathari Women's Banarasi Saree Pure Kanjivaram Silk Saree Soft new ladies 2023 Design Wear Pattu Sarees Latest Party Sari collections With Blouse Piece for Wedding sadi (SAN PARI-182 DARK GREEN)
₹499.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Champa-51)
₹499.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Banarasi Kanjivaram Cotton Silk Saree With Unstitched Blouse Material
₹515.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







