32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaस्कूटी सवार युवक को बोलेरो ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर, घटनास्थल...

स्कूटी सवार युवक को बोलेरो ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर, घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत

डॉक्टर ने युवक को किया मृत घोषित, पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला सदर थाना क्षेत्र में एक स्कूटी सवार युवक (सिक्योरिटी गार्ड ) को अनियंत्रित तेज रफ्तार बोलोरो ने मारी जोरदार टक्कर घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत, बताया जाता है की गुमला सदर थाना क्षेत्र स्थित पंडरिया ग्राम निवासी 21 वर्षीय चंद्रेश साहू ( पिता मोती लाल साहू ) अपने स्कूटी में सवार होकर जा रहा था,इसी क्रम में पालकोट रोड स्थित एफसीआई गोदाम के समक्ष पीछे से आ रहे अनियंत्रित तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने चंद्रेश साहू के स्कूटी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलोरो गाड़ी की आगे का चक्का ब्लास्ट हो गया, फिर भी बोलोरो गाड़ी चालक ने अपने बोलोरो गाड़ी को घटना स्थल से भागकर तेज रफ्तार से फरार होने में सफल रहा, पीछे से आ रहे, चंद्रेश साहू के अपने परिजनों ने घटनास्थल से चंद्रेश साहू को तत्काल उठाकर इलाज हेतु गुमला सदर अस्पताल ले गयें , जहां डॉक्टर ने चंद्रेश साहू को मृत घोषित कर दिया, फलस्वरुप अस्पताल में उपस्थित परिजनों के बीच कोहराम मच गया, और लोग दहाड़े मारकर रोने लगे और उनका रो रो कर बुरा हाल हो गया, मृतक चंद्रेश साहू के परिजनों ने बताया की मृतक चंद्रेश अपने स्कूटी में सवार होकर गुमला में अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में भाग लेकर वापस जा रहा था, इसी क्रम में पालकोट रोड स्थित एफसीआई गोदाम के पास एक नियंत्रित तेज रफ्तार बोलोरो गाड़ी पीछे से जोरदार टक्कर मारकर घटनास्थल से भागने में सफल रहा, मृतक अपने स्कूटी से अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में सरजू टोली गांव गया हुआ था, और अंतिम संस्कार के बाद अपने मौसी को बघिमा पहन टोली छोड़कर , अपने बुआ के घर केसिपारा ग्राम लौट रहा था, इसी क्रम में पालकोट रोड स्थित एफसीआई गोदाम के पास उक्त घटना घटी और चंद्रेश साहू की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, परिजनों ने बताया कि मृतक युवक चंदेश साहु बेंगलुरु में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत था और 10 जनवरी 2026 को छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था, उक्त घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस गुमला घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त बाइक को अपने कब्जे में लेकर थाना पहुंचा और चंद्रेश साहू के उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भिजवाए और उक्त शव को शीतगृह में रखवाया और आज पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौप दिया, साथ ही साथ गुमला सदर थाना पुलिस ने अनुसंधान की कार्रवाई को गहराई से आगे बढ़ते हुए, उक्त घटनास्थल के आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरा की जांच करते हुए फरार बोलोरो गाड़ी और उसके चालक की खोज जुट गई है l


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading