32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaसवांग में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर के भीतर फंदे...

सवांग में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर के भीतर फंदे पर लटकी मिली महिला

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया थाना क्षेत्र के न्यू माइनस सवांग में एक 26 वर्षीय विवाहिता महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव उसके ससुराल स्थित आवास के एक कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया। मृतका की पहचान निधि देवी के रूप में की गई है।
जानकारी के अनुसार निधि देवी का विवाह पिंटू कुमार से हुआ था, जो वर्तमान में दिल्ली में रोजगार करता है। घटना के समय मृतका घर में अकेली थी। बताया जाता है कि उसकी सास तथा चार वर्षीय पुत्री साडम किसी परिचित के जन्मदिन समारोह में शामिल होने गई हुई थीं।
जब वे वापस लौटीं तो घर का दरवाजा अंदर से बंद पाया गया। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर पड़ोसियों की सहायता से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर प्रवेश करने पर निधि देवी को फंदे से लटका हुआ पाया गया।
सूत्रों के अनुसार मृतका का मायका हजारीबाग जिले के झंडा चौक क्षेत्र में स्थित है। वह कुछ दिन पूर्व अपने पति के पास दिल्ली गई हुई थी और बीते सोमवार 26 जनवरी को दिल्ली से लौटकर अपने ससुराल न्यू माइनस सवांग आई थी।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। इसके बाद मामले की जानकारी गोमिया थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया है तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
पुलिस का कहना है कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं विस्तृत जांच के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading