24.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaसीसीएल बीएंडके के 33 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

सीसीएल बीएंडके के 33 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

न्यूज – कहकशां फारूकी 

सीसीएल बीएंडके के ऑफिसर्स क्लब में शनिवार को जनवरी माह में सेवानिवृत्त होने वाले 33 अधिकारी एवं कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मियों को शाल, श्रीफल एवं पुष्पहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में एसओपी विनय रंजन टुडु, एसओ (पीएंडपी) शंकर झा, कार्मिक प्रबंधक पी.एन. सिंह सहित विभिन्न श्रमिक संघों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। एसओपी विनय रंजन टुडु ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मियों ने अपनी कार्यकुशलता, निष्ठा और समर्पण से बीएंडके को सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रबंधन की ओर से सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की गई।
वहीं सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी कंपनी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बीएंडके में कार्य करना उनके लिए गर्व का विषय रहा है। उन्होंने कहा कि यहाँ अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और प्रत्येक जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाते हैं।
कार्यक्रम का संचालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय उप प्रबंधक प्रेक्षा मिश्रा ने सफलतापूर्वक कराया। इस अवसर पर मजदूर नेता रविंद्र कुमार मिश्रा, डी.पी. मौर्या, विनय पाठक, गणेश महतो, आभास चंद्र गांगुली, दिलीप मारिक, संत सिंह, संजय पांडेय, राम निहारा सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading