20.7 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaफुसरो नगर परिषद चुनाव: तीसरे दिन तक अध्यक्ष पद के लिए 10...

फुसरो नगर परिषद चुनाव: तीसरे दिन तक अध्यक्ष पद के लिए 10 महिलाओं ने खरीदा पर्चा, वार्ड पार्षद पद के लिए 127 उम्मीदवारों ने लिया नामांकन पत्र

न्यूज – कहकशां फारूकी 

फुसरो नगर परिषद चुनाव को लेकर उम्मीदवारों में उत्साह चरम पर है। नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन तक जहां अध्यक्ष पद के लिए 10 महिलाओं ने नामांकन पत्र खरीदे हैं, वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए 127 उम्मीदवारों ने पर्चा लिया है। हालांकि, अध्यक्ष पद के लिए अब तक किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है, जिससे इस पद को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए पहले दिन 2 और दूसरे दिन 8 महिलाओं ने नामांकन पत्र खरीदे। इस तरह कुल 10 संभावित उम्मीदवार सामने आए हैं, लेकिन किसी ने भी अब तक नामांकन दाखिल नहीं किया है।
वहीं, वार्ड पार्षद पद को लेकर उम्मीदवारों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक 127 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। इनमें से कुछ वार्डों से नामांकन भी दाखिल किया गया है।
तीसरे दिन वार्ड संख्या 10 से दीपक कुमार और वार्ड संख्या 13 से लवली देवी ने अपना नामांकन दाखिल किया।
वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन पत्र खरीदने वालों का आंकड़ा इस प्रकार है—
पहला दिन: 64
दूसरा दिन: 49
तीसरा दिन: 14
फुसरो नगर परिषद में कुल 28 वार्ड हैं। कुल मिलाकर चुनावी माहौल गर्म है और खासकर वार्ड पार्षद पद के लिए भारी उत्साह देखा जा रहा है, जबकि अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अभी नामांकन दाखिल करने से दूरी बनाए हुए हैं।
चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है—
नामांकन की अंतिम तिथि: 4 फरवरी
नामांकन पत्रों की जांच: 5 फरवरी
नाम वापसी: 6 फरवरी
चुनाव चिह्न आवंटन: 7 फरवरी
मतदान: 23 फरवरी
मतगणना व परिणाम: 27 फ़रवरी


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading