31.1 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghउड़ीसा में आयोजित पूर्वी क्षेत्र युवा महोत्सव में विभावि का धमाकेदार प्रदर्शन

उड़ीसा में आयोजित पूर्वी क्षेत्र युवा महोत्सव में विभावि का धमाकेदार प्रदर्शन

न्यूज – विजय चौधरी


कई विधाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के साथ बना ओवरऑल द्वितीय उपविजेता

विश्वविद्यालय लौटने पर कुलपति और डीएसडब्ल्यू ने किया भव्य स्वागत

विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग ने एआइयू पूर्वी क्षेत्र “उत्साह यूनिफेस्ट” अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव 2025-26 में अपने धमाकेदार प्रस्तुति के साथ द्वितीय उपविजेता का खिताब जीत लिया है। इसकी जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय दल के प्रबंधक डॉ जॉनी रुफिना तिर्की एवं अर्चना रीना धाम ने बताया की उड़ीसा के बालासोर में स्थित फकीर मोहन विश्वविद्यालय की मेजबानी में आयोजित 39वे विश्वविद्यालय का आयोजन 29 से 31 जनवरी 2026 को किया गया। बताया कि ऑफिस असिस्टेंट सोनू कुमार भूमिका सराहनीय रही।

डॉ रुफिना ने बताया कि नाट्य विधा में ओवरऑल प्रथम, साहित्यिक विधा में ओवरऑल तृतीय के साथ-साथ वेस्टर्न वोकल सोलो, एकांकी एवं हिंदी वाद-विवाद में प्रथम स्थान जीतकर खूब वाह वाही लूटी। इसी प्रकार वेस्टर्न ग्रुप सॉन्ग, भाषण (हिंदी) तथा रंगोली में विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। क्रिएटिव कोरियोग्राफी, स्किट तथा माइम में विश्वविद्यालय दल तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अर्चना धान ने आगे जानकारी दी की विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों ने उम्दा प्रस्तुति के साथ सांस्कृतिक शोभायात्रा, वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंटल, जनजातीय लोक नृत्य, भाषण (अंग्रेजी), मिमिक्री तथा चित्रांकन प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी, फोल्क आरकेस्ट्रा और पोस्टर मेकिंग में पंचम स्थान प्राप्त किया।

डॉ जॉनी रुफिना ने बताया की विश्वविद्यालय दल में कुल 60 सदस्य थे। विश्वविद्यालय दल में विभावि के स्नातकोत्तर विभागों के अलावे यूसेट, केबी महिला महाविद्यालय, संत कोलंबा महाविद्यालय, अन्नदा महाविद्यालय, मारखम महाविद्यालय, आदर्श कॉलेज राजधनवार, आरके महिला कॉलेज गिरिडीह, सरिया कॉलेज तथा स्वामी धर्मबंधु बीएड कॉलेज के प्रतिभागी शामिल थे।

ज्ञात हो कि पिछले युवा महोत्सव में विभावि पूर्वी क्षेत्र युवा महोत्सव का चैंपियनशिप का खिताब जीता था।

रविवार को सुबह विश्वविद्यालय लौटने पर दाल का स्वागत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर चंद्रभूषण शर्मा एवं छात्रकल्याण संकायाध्यक्ष डॉ विकास कुमार ने किया।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading