20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला में बोर्ड परीक्षा 2026 की अच्छी शुरुआत, शांतिपूर्ण माहौल में हुई...

गुमला में बोर्ड परीक्षा 2026 की अच्छी शुरुआत, शांतिपूर्ण माहौल में हुई पहले दिन की परीक्षा

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिले में वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 का आज शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से शुभारंभ हुआ। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को सुरक्षित, अनुशासित और सहज वातावरण मिले, ताकि वे बिना किसी दबाव के परीक्षा दे सकें।
आज वोकेशनल विषय की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें प्रथम पाली में मैट्रिक और द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा संपन्न हुई। जिले के कुल 57 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया। मैट्रिक परीक्षा में कुल 7,19 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 7,12 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 07 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। इंटरमीडिएट कला संकाय में 8,30 परीक्षार्थियों में से 8,21 उपस्थित रहे और 09 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट वाणिज्य संकाय में कुल 46 परीक्षार्थी थे, सभी 46 परीक्षा में शामिल हुए। वहीं इंटरमीडिएट विज्ञान संकाय में 94 परीक्षार्थियों में से 93 उपस्थित रहे तथा 01 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाया गया।
परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर विधि-व्यवस्था पूरी तरह से सुचारु रही और कहीं से भी किसी तरह की अव्यवस्था या अनुचित गतिविधि की सूचना नहीं मिली। उपायुक्त गुमला के निर्देशानुसार जिले के वरीय पदाधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अनुमंडल पदाधिकारी, सदर राजीव नीरज द्वारा कई विद्यालयों का निरीक्षण किया गया और परीक्षा संचालन पर लगातार नजर रखी गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खालको ने भी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर कक्ष व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण और परीक्षार्थियों की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
जिला प्रशासन का प्रयास रहा कि सभी परीक्षार्थियों को सकारात्मक और भरोसेमंद माहौल मिले, जिससे वे पूरी एकाग्रता के साथ परीक्षा दे सकें। जिला प्रशासन आने वाले दिनों में भी इसी तरह सजग रहकर परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading