26.8 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeEducationझारखंड के ग्रामीण बच्चों के सपनों को उड़ान दे रहे हैं मॉडल...

झारखंड के ग्रामीण बच्चों के सपनों को उड़ान दे रहे हैं मॉडल विद्यालय

न्यूज डेस्क 

कक्षा 6 में नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा 2026 की अधिसूचना जारी

झारखंड के ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा संचालित 82 झारखंड मॉडल विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में एक सशक्त माध्यम बनकर उभरे हैं। इन विद्यालयों में झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) के पाठ्यक्रम के अंतर्गत अंग्रेज़ी माध्यम से शिक्षा प्रदान की जाती है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी आत्मविश्वास के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए स्वयं को तैयार कर सकें। आज के समय में अंग्रेज़ी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि उच्च शिक्षा, तकनीकी ज्ञान, प्रतियोगी परीक्षाओं और बेहतर रोजगार के अवसरों की कुंजी है। इसी सोच के साथ झारखंड मॉडल विद्यालय ग्रामीण बच्चों के भविष्य को नई दिशा दे रहे हैं।
इसी क्रम में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के अंतर्गत संचालित झारखंड मॉडल विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 में नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा से संबंधित अधिसूचना झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC), रांची द्वारा जारी कर दी गई है। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जनवरी 2026 से 21 फरवरी 2026 तक झारखंड अधिविद्य परिषद की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भरे गए आवेदन पत्र का अनुमोदन संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) द्वारा किया जाएगा, जिसकी अंतिम तिथि 23 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।
प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की आयु 01 अप्रैल 2026 को न्यूनतम 10 वर्ष एवं अधिकतम 12 वर्ष होनी चाहिए तथा अभ्यर्थी का संबंधित जिले का निवासी होना अनिवार्य है। प्रवेश परीक्षा पूरी तरह निःशुल्क होगी और इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से आयोजित की जाएगी, जो कुल 100 अंकों की होगी, जिसमें अंग्रेज़ी के 30 अंक, गणित के 30 अंक तथा सामाजिक विज्ञान के 40 अंक निर्धारित हैं। नामांकन मेधा सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसमें राज्य एवं जिला आरक्षण नीति का पूर्णतः अनुपालन होगा। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी पात्र छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन कर अपने बच्चों को अंग्रेज़ी माध्यम की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखें।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading