27.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaभरनो प्रखंड में वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के बीच नि:शुल्क सहायक उपकरणों का...

भरनो प्रखंड में वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के बीच नि:शुल्क सहायक उपकरणों का वितरण

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में सामाजिक सुरक्षा एवं समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रखंड भरनो में वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के बीच नि:शुल्क सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो की उपस्थिति थें । यह कार्यक्रम जिला प्रशासन के नेतृत्व में सीएसआर पहल के अंतर्गत GIC के सहयोग से तथा ALIMCO Regional Marketing Centre Ranchi द्वारा संपन्न कराया गया।
प्रखंड भरनो अंतर्गत कुल 262 निबंधित लाभुकों के बीच आवश्यकतानुसार सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। इनमें व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, बैसाखी, श्रवण यंत्र, कृत्रिम अंग सहित अन्य सहायक उपकरण शामिल रहे। वितरण से पूर्व लाभुकों का पंजीकरण एवं आवश्यकता आकलन की प्रक्रिया पूर्ण की गई थी, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को उसकी जरूरत के अनुरूप उपकरण उपलब्ध कराया जा सके।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, गुमला, प्रखंड विकास पदाधिकारी भरनो, प्रखंड प्रमुख तथा संजय मंडल, सहायक निदेशक, ALIMCO की गरिमामयी उपस्थिति रही। अधिकारियों ने लाभुकों से संवाद कर उन्हें उपकरणों के समुचित उपयोग एवं रख-रखाव के संबंध में जानकारी दी।

जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु आगे भी इस प्रकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी एवं संस्थागत सहयोग समयबद्ध रूप से पहुंच सके।

अगला नि:शुल्क सहायक उपकरणों के वितरण हेतु 26 फरवरी को बसिया प्रखंड में शिविर का आयोजन किया जाएगा


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading