24.6 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaजिले के विभिन्न प्रखंडों में दिनांक 02 से 30 मार्च 2026 तक...

जिले के विभिन्न प्रखंडों में दिनांक 02 से 30 मार्च 2026 तक होगा रक्तदान शिविरो का आयोजन – “आपका स्वैच्छिक रक्तदान, किसी जरूरतमंद के जीवन की नई पहचान।”

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशन के आलोक में जिले के विभिन्न प्रखंडों में मार्च 2026 के दौरान स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य आवश्यकता के समय मरीजों को सुरक्षित एवं पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना तथा जिले में स्वैच्छिक रक्तदान की संस्कृति को सुदृढ़ करना है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 02 मार्च 2026 को सदर प्रखंड, गुमला में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके उपरांत 06 मार्च को पालकोट, 09 मार्च को सिसई, 11 मार्च को बसिया, 13 मार्च को कामडारा, 16 मार्च को बिशुनपुर, 18 मार्च को भरनो, 20 मार्च को चैनपुर, 23 मार्च को घाघरा, 25 मार्च को रायडीह, 27 मार्च को डुमरी तथा 30 मार्च 2026 को जारी प्रखंड में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।

उपायुक्त ने नागरिकों, विशेषकर युवाओं, स्वयंसेवी संगठनों एवं सामाजिक संस्थाओं से अपील की है कि वे अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर इस जनहितकारी अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान न केवल किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवनरक्षक सिद्ध होता है, बल्कि यह रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।

रक्तदान की संपूर्ण प्रक्रिया स्वास्थ्य विभाग के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप सुरक्षित ढंग से संपन्न की जाती है। प्रत्येक संभावित रक्तदाता की पूर्व स्वास्थ्य जांच की जाती है तथा केवल स्वच्छ एवं एकल-प्रयोग उपकरणों का उपयोग सुनिश्चित किया जाता है। एक स्वस्थ व्यक्ति निर्धारित अंतराल पर सुरक्षित रूप से रक्तदान कर सकता है और शरीर कुछ ही समय में रक्त की पूर्ति कर लेता है।
रक्तदान से शरीर में रक्त निर्माण की प्रक्रिया सक्रिय होती है, जिससे नए रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है। नियमित एवं चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार किया गया रक्तदान आयरन संतुलन बनाए रखने में सहायक होता है तथा हृदय स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है। रक्तदान से स्वास्थ्य की नियमित जांच भी हो जाती है, जिससे व्यक्ति अपने स्वास्थ्य की स्थिति से अवगत रहता है।

उपायुक्त ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने-अपने प्रखंड में आयोजित शिविरों में उपस्थित होकर स्वैच्छिक रक्तदान करें और मानवता की इस सेवा में सहभागी बनें।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading