25 C
Ranchi
Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaजनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय के समाहरणालय सभागार, गुमला में जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर समाहर्ता सह जिला जनगणना पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंडों के सहायक चार्ज पदाधिकारियों के साथ प्रखंड स्तर पर चल रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा जनगणना कार्य के दौरान आने वाली व्यवहारिक समस्याओं एवं उनके समाधान पर चर्चा की गई।

जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सह अवर जनगणना पदाधिकारी ने HLB क्रियेशन एवं उससे संबंधित आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी सह उप जिला जनगणना पदाधिकारी ने विद्यालयों के शिक्षकों को प्रगणक एवं पर्यवेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किए जाने से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला।
बैठक में अपर समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के बीपीओ, सहायक चार्ज पदाधिकारी तथा जिला जनगणना कोषांग के कर्मी उपस्थित थें.l


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading