न्यूज – नरेश कुमार
हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में एक दंपति के साथ मारपीट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित उमेश यादव ने अपने पड़ोसियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के डुंगो गेंडा गांव निवासी उमेश यादव (पिता महेश्वर यादव) अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। बताया गया है कि वह 5 मार्च 2026 को अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई से अपने पैतृक घर डुंगो गेंडा गांव पहुंचे थे।
आरोप है कि 9 मार्च 2026 की शाम करीब 6 बजे उमेश यादव कुएं के पास से घर लौट रहे थे। उसी दौरान उनके पड़ोसी बसंती देवी (पति अजय ठाकुर), संजय ठाकुर और चंदन ठाकुर (दोनों पिता दिनेश्वर ठाकुर) तथा फुलवा देवी (पति दिनेश्वर ठाकुर) वहां पहुंचे और उमेश यादव की पत्नी को रास्ते में पकड़ लिया। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए उनके बाल पकड़कर घसीटा और बेरहमी से मारपीट करने लगे।
पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर उमेश यादव अपनी पत्नी को बचाने पहुंचे। इस दौरान संजय ठाकुर और चंदन ठाकुर ने कथित रूप से उमेश यादव का गला दबाकर जमीन पर पटक दिया और लात-घूंसों व लकड़ी के डंडों से मारपीट की। किसी तरह अपनी जान बचाने के लिए उमेश यादव वहां से भागने लगे।
आरोप है कि इसी दौरान संजय ठाकुर ने धारदार हथियार से उमेश यादव के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया। इसके बाद उन्हें घसीटते हुए सड़क पर ले जाया गया और चंदन ठाकुर ने लकड़ी के डंडे से उनकी पीठ पर भी हमला किया।
पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि इससे पहले भी चंदन ठाकुर द्वारा उमेश यादव की पत्नी के साथ मारपीट की जा चुकी है। साथ ही उमेश यादव ने बसंती देवी पर लगभग 10 लाख 50 हजार रुपये लेने और वापस करने से इनकार करने का भी आरोप लगाया है।
इस घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
SWORNOF Womens Kanjivaram Silk Saree with Zari Woven Saree With Blouse Piece
₹999.00 (as of March 14, 2026 18:07 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Plain Pure Georgette Saree With Unstitched Blouse Piece (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Alia Bhatt Saree)
₹449.00 (as of March 14, 2026 18:07 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women Woven Soft Silk Saree With Blouse Piece_freesize
₹483.00 (as of March 14, 2026 18:07 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)AKHUGA Lilan Cotton Saree with White Daisy Floral Prints Tassel Pallu Lightweight Summer Saree
₹424.00 (as of March 14, 2026 18:07 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sugathari Women's Banarasi Saree Pure Kanjivaram Silk Saree Soft new ladies 2023 Design Wear Pattu Sarees Latest Party Sari collections With Blouse Piece for Wedding sadi (SAN PARI-182 DARK GREEN)
₹499.00 (as of March 14, 2026 18:07 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








