35.7 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumla8 किलोमीटर सड़क की स्थिति दयनीय और जर्जर , ग्रामीणों ने श्रमदान...

8 किलोमीटर सड़क की स्थिति दयनीय और जर्जर , ग्रामीणों ने श्रमदान कर सड़क बनाने का लिया निर्णय

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया

जनप्रतिनिधि और संबंधित विभाग का वर्षों से आश्वासन और आश्वासन

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत जिला बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के आंरगी पंचायत से फोरी पंचायत के कुछ दूरी तक सड़क की स्थिति काफी दयनीय और जर्जर हो जाने के कारण दर्जनो ग्रामीण फोरी पंचायत के मुखिया सुदामा उरांव व लोदो उरांव की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक कर ग्रामीणों के सहयोग और श्रमदान से मिट्टी – मोरम से रोड बनाने का निश्चय किया है, और मुखिया सुदामा व लोदो उरांव ने बताया कि लगभग 8 किलोमीटर सड़क खराब होने के कारण संबंधित लगभग 10 हजार आबादी को भारी कठिनाई और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए कई बार लिखित आवेदन और मौखिक सूचना उपयुक्त गुमला को दी गई है।

वही संबंधित जनप्रतिनिधियों को भी इसकी जानकारी है, और चुनाव के समय सिर्फ नेता आश्वासन और जुमलेबाजी करते है, चुनाव जीतने के बाद वे अपनी कर्तव्यों से मुंह मोड़ लेते हैं, और अपने वादों को भूल जाते है। जिसका खामियाजा हम ग्रामीणों को झेलना पड़ता है। ग्रामीणों ने सभी को नजर अंदाज करते हुए घर-घर चंदा कर सड़क निर्माण करने का निर्णय लिया है। मुखिया ने बताया कि खम्भिया बाजार टांड से एनएच 23 तक सड़क निर्माण करेगें। ये सड़क घाघरा को भी जोड़ता है, कालीकरण होने से एक दर्जन गांव को घाघरा प्रखंड व जिला मुख्यालय आने-जाने में आसानी होगी, संबंधित ग्रामीणों ने बताया कि उक्त सड़क का निर्माण होने से सम्भिया, कुंबाटोली, अंबाटोली, पलमा, डुगडुगिया, जामटोली, बारवाटोली, डीपाटोली समेत एक दर्जन गांव लाभान्वित होगें। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे l


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading