30.2 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaउपायुक्त के निर्देश पर पीडीएस डीलरों के KPI डेटा एवं आयुष्मान

उपायुक्त के निर्देश पर पीडीएस डीलरों के KPI डेटा एवं आयुष्मान

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर आज बुधवार को गुमला प्रखंड सभागार में जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत की अध्यक्षता में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संगीता केरकेट्टा के साथ पीडीएस डीलरों के KPI डेटा एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री अशोक चोपड़ा भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने पिछले दो महीनों से KPI डेटा जमा नहीं करने वाले डीलरों के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें अंतिम अवसर प्रदान किया। उन्होंने संबंधित डीलरों को 2 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से KPI डेटा समर्पित करने का निर्देश दिया तथा स्पष्ट किया कि निर्धारित समयसीमा का अनुपालन नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
साथ ही, सभी डीलरों को आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभुकों को योजना का लाभ मिल सके।
बैठक में अनुपस्थित रहने वाले डीलरों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने की स्थिति में संबंधित डीलरों की अनुज्ञप्ति निलंबित की जा सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं विभागीय निर्देशों की अनदेखी अब स्वीकार्य नहीं होगी।
बैठक में अनुपस्थित रहने वाले एवं KPI डेटा जमा नहीं करने वाले डीलरों में माता एसएचजी, मो० शब्बू, शिव शक्ति महिला मंडल, श्वेता महिला मंडल, सुनील कुमार, लक्ष्मी एसएचजी कतरी, अनमोल कुमार गुप्ता, बलराम जायसवाल, बिरसु उरांव, चारु उरांव, मंगरा मिंज, जागृति महिला मंडल, जुलेखा खातून, जागृति एसएसएस धनगांव, किरण महिला मंडल, मंजू देवी, नौशाद अंसारी, ओम प्रकाश तिवारी, प्रमिला देवी, प्रेमजीत कच्छप, राहत महिला मंडल, राधेश्याम साहु, सरई महिला मंडल, सत्यम महिला मंडल, शंकर भगत एवं विजय साहु शामिल हैं।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading