30.2 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला जिला में सखी मंडल की दीदीयों को मिला वाहन, महिला सशक्तीकरण...

गुमला जिला में सखी मंडल की दीदीयों को मिला वाहन, महिला सशक्तीकरण की दिशा में बड़ी उपलब्धि

गुमला ब्यूरो प्रमुख –  गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला पलाश-झारखंड स्टेट प्रमोशन सोसाइटी के द्वारा महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में एसवीईपी परियोजना अंतर्गत आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के अंतर्गत गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महतो द्वारा तीन प्रखंडो –डुमरी, जारी, एवं घाघरा के सखी मंडल से जुड़े 03 लाभुको को समाहरणालय परिसर,गुमला में टाटा मैजिक सवारी वाहन की चाबी सौपा गया एवं उपायुक्त ,अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी गुमला द्वारा हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया।

इस अवसर पर उपायुक्त द्वारा लाभुको – कुसुम देवी(रोशनी महिला मंडल दोदांग) ,अगुस्तिना टोप्पो(जीवन आजीविका सखी मंडल ), एवं फिल्मिना एक्का(गुलाब आजीविका सखी मंडल) को भविष्य हेतु शुभकामनाये दी| यह पहल न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम है , बल्कि पूरे क्षेत्र की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी है।

आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के माध्यम से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ती एवं सुरक्षित परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के साथ-साथ महिलाओं को ब्याज मुक्त ऋण देकर उन्हें उद्यमी बनाया जा रहा है।

इस मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक शैलेन्द्र जारिका , जिला प्रबंधक स्किल्स एवं जॉब्स बिरेन बघवार, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, घाघरा, डुमरी, जारी एवं, जिला के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading