29.7 C
Ranchi
Wednesday, June 10, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaजिला विज्ञान केंद्र गुमला में तीन दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ

जिला विज्ञान केंद्र गुमला में तीन दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला विज्ञान केंद्र, में बच्चों के लिए आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप का आज उत्साहपूर्ण वातावरण में शुभारंभ हुआ। इस नवाचारी कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को विज्ञान एवं आधुनिक तकनीकों से रोचक, प्रयोगात्मक एवं गतिविधि आधारित तरीके से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

उद्घाटन अवसर पर बीपीओ दिलदार सिंह ने बच्चों को भविष्य की नई तकनीकों के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करते हुए कहा कि समर कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों को विज्ञान की विभिन्न अवधारणाओं को अनुभवात्मक तरीके से समझने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और नवाचार की भावना विकसित करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।

आज प्रथम दिवस पर विज्ञान केंद्र की अंकिता एवं बिपाशा ने बच्चों को इंडस्ट्री जोन का भ्रमण कराया। इस दौरान विद्यार्थियों ने थ्रीडी प्रिंटिंग, ड्रोन टेक्नोलॉजी, लाइन फॉलोइंग रोबोट, इमेज प्रिंटिंग रोबोट सहित विभिन्न आधुनिक तकनीकों को नजदीक से देखा एवं उनके कार्य करने की प्रक्रिया को समझा। बच्चों ने इन गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अनेक जिज्ञासापूर्ण प्रश्न भी पूछे। विज्ञान केंद्र के प्रतिनिधियों ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता, नवाचार तथा समस्या समाधान की क्षमता का विकास करना है।

तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को वर्चुअल रियलिटी अनुभव, विज्ञान प्रयोग, साइंस हब एवं विज्ञान केंद्र भ्रमण, रचनात्मक कला एवं शिल्प गतिविधियों तथा विज्ञान आधारित इंटरैक्टिव कक्षाओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के दूसरे दिन बच्चों को साइंस हब का भ्रमण कराया जाएगा, जहां वे विज्ञान के विभिन्न मॉडलों एवं प्रदर्शों के माध्यम से वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल एवं रोचक तरीके से समझ सकेंगे। सभी बच्चों को ऑडियो वीडियो के माध्यम से सौरमंडल आदि की जानकारी भी दी जाएगी तथा समापन दिवस 11 जून को विभिन्न प्रतियोगिता उपरांत सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे । यह समर कैंप बच्चों के लिए ज्ञान, मनोरंजन और नवाचार का अनूठा संगम साबित हो रहा है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading