गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया
गुमला : > गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। जन शिकायत निवारण दिवस में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं दूर-दराज क्षेत्रों से आए 50 से अधिक नागरिकों ने अपनी समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए। उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जन शिकायत निवारण दिवस में कामडारा प्रखंड निवासी सामर साहु ने वर्ष 2021-22 एवं वर्ष 2023-24 की अवधि का लंबित मानदेय भुगतान नहीं होने तथा अप्रैल 2024 से उपस्थिति पंजी में नाम दर्ज नहीं किए जाने से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने नियमित रूप से कार्यालय में सफाई कार्य करने के बावजूद बकाया मानदेय भुगतान कराने एवं उपस्थिति दर्ज कराने की मांग की।
एक अन्य आवेदक द्वारा पूर्वजों द्वारा महाविद्यालय निर्माण हेतु दान की गई भूमि के एवज में रोजगार अथवा उचित मुआवजा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। आवेदन में बताया गया कि पूर्व में महाविद्यालय में कार्यरत रहने के बाद उन्हें कार्य से अलग कर दिया गया है।
घाघरा प्रखंड के कोटामाटी निवासी गुल मोहम्मद खान ने विद्युत विभाग के कर्मियों द्वारा कथित रूप से गलत तरीके से बिजली चोरी का मामला दर्ज करने, विद्युत कनेक्शन विच्छेद करने तथा आर्थिक दंड आरोपित किए जाने की शिकायत दर्ज कराते हुए निष्पक्ष जांच एवं न्याय की मांग की।
डुमरी प्रखंड अंतर्गत जैरागी निवासी करमु मुण्डा ने जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं होने की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आवश्यक अभिलेख एवं वंशावली उपलब्ध होने के बावजूद संबंधित स्तर पर सत्यापन नहीं होने के कारण जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में उन्होंने आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
घाघरा निवासी शुभसेरी देवी ने अपने दिवंगत पति के ऋण बकाया होने के आधार पर उनके व्यक्तिगत बैंक खाते को फ्रीज किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उक्त खाता उनके नाम से संचालित है तथा खाते के फ्रीज होने से पारिवारिक पेंशन एवं दैनिक आवश्यकताओं के निर्वहन में कठिनाई उत्पन्न हो रही है। उन्होंने खाते को पुनः सक्रिय कराने का अनुरोध किया।
बसिया प्रखंड के तुरबुंगा निवासी सागर कुमार सिंह ने जनजाति श्रेणी का जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं होने के कारण शैक्षणिक एवं आर्थिक कठिनाइयों का सामना करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जाति प्रमाण पत्र के अभाव में विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा शुल्क जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने शीघ्र जाति प्रमाण पत्र निर्गत कराने की मांग की।
गुमला प्रखंड अंतर्गत घटगांव निवासी एक आवेदक ने पूर्वजों की भूमि से संबंधित भू-अर्जन मुआवजा भुगतान में अनियमितता एवं गलत वंशावली के आधार पर राशि प्राप्त किए जाने की शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की जांच एवं उचित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने भारतमाला परियोजना के अंतर्गत अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।
रायडीह प्रखंड के एक आवेदक ने अपनी पैतृक भूमि के ऑनलाइन रिकॉर्ड अद्यतन करने हेतु दिए गए आवेदन पर लंबे समय से कार्रवाई लंबित रहने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि राजस्व कर्मियों द्वारा जांच प्रतिवेदन जमा किए जाने के बावजूद भूमि का ऑनलाइन रिकॉर्ड अद्यतन नहीं किया गया है। इस संबंध में उन्होंने शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
इसके अतिरिक्त जन शिकायत निवारण दिवस में भूमि विवाद, राजस्व अभिलेखों के सुधार, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ, पेंशन, आवास, प्रमाण पत्र निर्गत करने, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा अन्य जनहित से जुड़े मामलों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए।
उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने सभी मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने, लंबित मामलों की जांच में तेजी लाने तथा आमजन को नियमानुसार त्वरित राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस आम नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है तथा प्राप्त प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Jockey 1406 Women High Coverage Super Combed Cotton Hipster with Concealed Waistband and StayFresh Treatment_(Pack of 3, Colors & Prints May Vary)
₹498.00 (as of September 9, 2026 12:25 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)TRYLO Riza T-FIT Women's Non-Padded,Non-Wired,Full Coverage,Seamless 100% Cotton Feel Fabric Bra Available in Multicolor
₹349.00 (as of September 9, 2026 12:25 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Nifty Women's Denim Stretchable High Waist Baggy Jeans for Women
₹699.00 (as of September 9, 2026 12:25 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Amazon Brand - Symbol Men's Cotton Rich Solid Polo Tshirt | Collar Tshirts | Half Sleeves | Plain-Regular Fit (Available in Plus Sizes and Combo Pack of 2)
₹399.00 (as of September 9, 2026 12:25 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 8009 Men Super Combed Cotton Solid Long Trunk Boxer Brief(Pack of 3)
₹849.00 (as of September 9, 2026 12:25 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Banarasi Saree Pure Kanjivaram Style Silk Saree With Blouse Piece for Wedding (Pari 121)
₹527.00 (as of September 9, 2026 11:34 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Cotton Linen Silk Saree With Blouse Piece
₹499.00 (as of September 9, 2026 11:34 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Womens Jacquard Standard Length Saree
₹289.00 (as of September 9, 2026 11:34 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women Cotton Saree
₹359.00 (as of September 9, 2026 11:34 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹496.00 (as of September 9, 2026 11:34 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







