28.6 C
Ranchi
Monday, June 22, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला अंचल में बालू लदा हाइवा जब्त, सिसई के पोड़ा बालूघाट का...

गुमला अंचल में बालू लदा हाइवा जब्त, सिसई के पोड़ा बालूघाट का किया गया निरीक्षण

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सदर अखिलेश कुमार एवं जिला खनन पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान गुमला अंचल अंतर्गत खरहा क्षेत्र में अवैध रूप से बालू परिवहन करते हुए एक बालू लदा हाइवा पकड़ा गया। उक्त वाहन को आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई हेतु जब्त कर गुमला थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। मामले की जांच करते हुए नियमानुसार विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

इसके अतिरिक्त सिसई प्रखंड अंतर्गत पोड़ा गांव स्थित बालूघाट का भी संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बालू उठाव एवं भंडारण से संबंधित गतिविधियों की जांच की गई तथा संबंधित प्रावधानों के अनुपालन का सत्यापन किया गया। अधिकारियों द्वारा निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नियमित रूप से छापामारी एवं निरीक्षण अभियान संचालित किए जा रहे हैं।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading