28.6 C
Ranchi
Monday, June 22, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumla12 वर्षीय नन्ही लेखिका आरोही खंडेलवाल की नई एक पुस्तक 'हर कहानी...

12 वर्षीय नन्ही लेखिका आरोही खंडेलवाल की नई एक पुस्तक ‘हर कहानी एक शिक्षा, का डीसी ने किया विमोचन

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिले की प्रतिभाशाली बाल लेखिका आरोही खंडेलवाल की एक नई पुस्तक “हर कहानी एक शिक्षा” का विमोचन उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने की, द नेशनल एकेडमी फॉर आर्ट एजुकेशन द्वारा आयोजित इंडिया स्टार आइकॉन किड्स अवॉर्ड प्रतियोगिता में भी उन्होंने अपनी विशेष पहचान बनाई. वहीं इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड में 40 में से 36 अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया था. इसके अलावा भाषण कला, कहानी लेखन, गायत्री मंत्र, दशावतार पुस्तक समेत विभिन्न क्षेत्रों में अब तक 11 रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा चुकी आरोही लगातार गुमला और झारखंड का नाम रोशन कर रही हैं. उनकी नई पुस्तक के विमोचन को लेकर साहित्य प्रेमियों और जिले की प्रतिभाशाली बाल लेखिका आरोही खंडेलवाल काफी उत्साहित हैं, उक्त नई पुस्तक “हर कहानी एक शिक्षा” का विमोचन करते हुए उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने आरोही की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान प्रेरणादायक है. गुमला जिला मुख्यालय के सिसई रोड निवासी रूपेश खंडेलवाल और सीमा खंडेलवाल की 12 वर्षीय पुत्री आरोही खंडेलवाल अपनी असाधारण प्रतिभा के लिए जानी जाती हैं. वह इससे पहले भी दो पुस्तकें लिख चुकी हैं l


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading