25 C
Ranchi
Tuesday, July 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला के जनजातीय महिलाओं की मेहनत लाई रंग, रायडीह और पालकोट का...

गुमला के जनजातीय महिलाओं की मेहनत लाई रंग, रायडीह और पालकोट का ‘आम्रपाली आम’ पहुंचा दुबई के लुलु (LuLu) रिटेल स्टोर

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिले के स्थानीय किसाने के उत्पाद अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिक्री हो रहें है। जिला प्रशासन एवं पलाश (झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी -जेएस एलपीएस ) गुमला के संयुक्त तत्वाधान में, तथा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वैधानिक निकाय एपीईडीए के सहयोग से बीते 3 जुलाई को दुबई के लिए रवाना किया गया उच्च गुणवत्ता वाला 1 मीट्रिक टन ‘आम्रपाली आम’ अब सुरक्षित रूप से दुबई पहुंच चुका है। गुमला के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से निकला यह आम अब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के सुप्रसिद्ध और प्रतिष्ठित लुलु (एलयूएलयू) रिटेल स्टोर के काउंटर्स की शोभा बढ़ा रहा है, जहाँ अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता झारखंड के इस मीठे स्वाद का आनंद ले रहे हैं।

*लोकल से ग्लोबल हुई गुमला की ‘बिरसा हरित ग्राम योजना’*
गुमला अंतर्गत कार्यरत दो एफपीओ, गुमला रायडीह एग्री प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड एवं एमवीएम बघिमा पालकोट प्रोड्यूसर कंपनी के द्वारा उत्पादित इस आम का Fair Export (India) Pvt. Ltd. के माध्यम से यह सफल निर्यात संपन्न हुआ है। मनरेगा के तहत बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत आम बागवानी से जुड़ी जनजातीय महिलाओं ने अपनी कड़ी मेहनत से आत्मनिर्भरता की एक नई कहानी लिखी है। प्रसिद्ध घरेलू रिटेल फ्रेंचाइजी एपीएनए एम एआरटी के साथ सफल एकरारनामा के बाद सीधे दुबई के एलयूएलयू आरईटीए रिटेल स्टोर के वैश्विक बाजार तक पहुंचना गुमला के कृषि इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

*”प्रशासनिक सराहना और कृषि क्षेत्र में नया सवेरा*

उपायुक्त गुमला दिलेश्वर महत्तो ने कहा कि यह सफलता गुमला की ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके हुनर का वैश्विक सम्मान है। एपीईडीएऔर जेएस एलपीएस के साझा प्रयासों से आने वाले दिनों में जिले के अन्य स्थानीय कृषि उत्पादों को भी अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाई जाएगी। इस निर्यात को सफल बनाने में एपीईडीए की सहायक महाप्रबंधक अंजलि नेहा लकड़ा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक शैलेंद्र जारिका सहित जेएस एलपीएस और एफपीओ के सभी सदस्यों की भूमिका सराहनीय रही है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading