27.4 C
Ranchi
Tuesday, July 14, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaउप विकास आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला समाज कल्याण...

उप विकास आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

गुमला : – गुमला उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन की अध्यक्षता में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई। बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी, सभी सीडीपीओ, प्रभारी सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षिकाएं (एलएस) उपस्थित थीं।

बैठक के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों, विशेषकर किराये के भवनों में संचालित केंद्रों में रसोईघर, विद्युत, शौचालय एवं स्वच्छ पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं, इसलिए इन केंद्रों में सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए।

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने तथा जिन किराये के भवनों में रसोईघर, पेयजल, शौचालय एवं बिजली जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, वहां संचालित केंद्रों को आवश्यक सुविधाओं से युक्त उपयुक्त भवनों में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। साथ ही, केंद्रों का नियमित निरीक्षण एवं अनुश्रवण सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई), ए बी एच ए आईडी, ए पी ए ए आर आईडी, कन्यादान योजना, गंभीर एवं मध्यम कुपोषित बच्चों (एसएएम एवं एमएएम) की स्थिति तथा सेविका एवं सहायिका के रिक्त पदों की भी समीक्षा की गई एवं उनके द्वारा आवश्यक निर्देश दिया गया।

उप विकास आयुक्त ने सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित निगरानी तथा लाभुकों तक समयबद्ध लाभ पहुंचाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading