26.8 C
Ranchi
Monday, July 20, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaक्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा में रही बेहद कम उपस्थिति, तीन केंद्रों पर...

क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा में रही बेहद कम उपस्थिति, तीन केंद्रों पर सिर्फ 104 अभ्यर्थी हुए शामिल

News – Kahkashan Farooqi 

Gomia—झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट के तीन परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। हालांकि परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति बेहद निराशाजनक रही। कुल 996 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से मात्र 104 परीक्षार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 892 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
बोकारो उपायुक्त के निर्देशन में आयोजित परीक्षा तीन पालियों में संपन्न कराई गई। अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग सुबह 6 बजे से शुरू हुई तथा 7 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से शुरू हुई, जबकि दूसरी और तीसरी पाली की परीक्षाएं निर्धारित समय पर संपन्न हुईं।
तेनुघाट महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर 312 अभ्यर्थियों का केंद्र निर्धारित था, लेकिन केवल 21 परीक्षार्थी ही उपस्थित हुए, जबकि 291 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में झारखंड के अलावा अन्य राज्यों से आए अभ्यर्थियों ने भी भाग लिया।
परीक्षा के सफल संचालन के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट प्रतीक कुमार सिंह, ऑब्जर्वर छुंगरी रजक एवं रंजीत रंजन तथा पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट दीपक ठाकुर और मंगलदेव सिंह पूरे समय तैनात रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई थी।
तेनुघाट महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सी.एस. श्रीकांत कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में पहली बार झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए जैमर, सीसीटीवी कैमरे तथा प्रशासनिक निगरानी की समुचित व्यवस्था की गई थी। उन्होंने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading