22.4 C
Ranchi
Thursday, July 23, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaएसआईआर-2026 को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने रायडीह प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों...

एसआईआर-2026 को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने रायडीह प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, प्रगति की ली जानकारी

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 कार्यक्रम के तहत उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी गुमला अखिलेश कुमार ने रायडीह प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर पर चल रही गतिविधियों, प्रपत्रों के संकलन एवं डिजिटाइजेशन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), वॉलेंटियर्स एवं अन्य कर्मियों से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने, पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने तथा प्राप्त प्रपत्रों को निर्धारित समय सीमा के भीतर डिजिटाइज करने का निर्देश दिया।

अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी कार्यों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल होने से वंचित न रहे तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए विशेष सावधानी बरती जाए।

उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध अभिलेखों एवं प्रपत्रों का अवलोकन करते हुए अभियान में तेजी लाने तथा शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, सुपरवाइजर, बीएलओ एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading