25.1 C
Ranchi
Friday, July 24, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaजल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की प्रगति की समीक्षा,...

जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की प्रगति की समीक्षा, कार्य में तेजी लाने के निर्देश

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभागार में उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल गुमला अंतर्गत जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कार्यों की व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान कार्यपालक अभियंता द्वारा जिले में संचालित पेयजल आपूर्ति योजनाओं, हर घर नल से जल उपलब्ध कराने की दिशा में की जा रही प्रगति, जलापूर्ति योजनाओं के हस्तांतरण, हर घर जल सत्यापन की करवाई की प्रगति,चापाकलों की मरम्मति की प्रगति, खराब जलमीनारों की मरम्मति की प्रगति तथा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत चल रहे निर्माण एवं क्रियान्वयन कार्यों की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत की गई।

उपायुक्त ने प्रखंडवार समीक्षा करते हुए कहा कि नल-जल से कम अच्छादान वाले प्रखंडों में कार्य की गति में सुधार लाया जाए तथा जिन जलापूर्ति योजनाओं को प्रारंभ हुए पाँच वर्ष से अधिक समय हो चुका है या जिनमें तकनीकी खराबी है, उनके मरम्मत कार्यों को 15 वें वित्त मद का उपयोग करते हुए शीघ्र पूर्ण कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि पीवीटीजी क्षेत्रों में निर्माणाधीन सभी जलापूर्ति योजनाओं को अविलंब पूरा किया जाए, ताकि उन क्षेत्रों के लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल का लाभ निर्बाध मिल सके।

उपायुक्त ने कहा कि जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की सफलता गाँव-गाँव तक स्वच्छ जल एवं स्वच्छता सुविधाओं के प्रभावी विस्तार पर निर्भर करती है, इसलिए सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय बनाए रखते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करें।

बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल गुमला के कार्यपालक अनुज कुमार मिश्रा, सभी जिला समन्यवक, जेएसएलपीएस के कार्यक्रम प्रबंधक, सहायक अभियंता,सभी कनीय अभियंता एवं सभी ब्लॉक वाश कोऑर्डिनेटर उपस्थित रहे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading