न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला
बसिया, गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित बसिया प्रखंड के कोनबीर पंचायत में उपस्थित लोगों के लिए कोई आम दिन नहीं था। झारखंड सरकार की ‘परिवहन कार्यालय आपके द्वार’ पहल के तहत शिक्षार्थी अनुज्ञप्ति उक्त शिविर में जिला परिवहन पदाधिकारी सत्येन्द्र महतो ने उक्त शिविर में उपस्थित सुदूर इलाके से आए कुल 94 आवेदकों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा में अपनी किस्मत आजमाई और परिणाम शानदार रहा। 81 अभ्यर्थियों ने सफलता का झंडा गाड़ते हुए मौके पर ही अपनी अनुज्ञप्ति हासिल कर ली, जबकि महज 13 लोग चूक गए। अधिकारियों ने लोगों का हौसला बढ़ाते हुए यह भी स्पष्ट किया कि परीक्षा अनिवार्य ज़रूर है लेकिन इसमें यातायात संकेत, स्पीड ब्रेकर के चिह्न और वाहन संचालन की बुनियादी समझ जैसे सामान्य सवाल ही पूछे जाते हैं, जिन्हें ज़रा सी जानकारी रखने वाला कोई भी व्यक्ति आसानी से पार कर सकता है।
इस मौके पर लाइसेंस बाँटने की खुशी के बीच सड़क सुरक्षा का एक गंभीर पाठ भी पढ़ाया गया। गुमला के जिला उपायुक्त दिलेश्वर महतो का विशेष संदेश हर उपस्थित युवा तक पहुँचाया गया। उन्होंने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए सख्त लहज़े में कहा कि बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने की भूल कतई न करें। नए यातायात नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने यह भी बताया कि अब कार में पीछे की सीट पर बैठने वालों के लिए भी सीट बेल्ट लगाना पूरी तरह अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा, यह अहम जानकारी भी दी गई कि ड्राइविंग लाइसेंस पर ब्लड ग्रुप का उल्लेख किसी आपातकालीन दुर्घटना के दौरान तुरंत चिकित्सा सहायता दिलाकर जीवन रक्षक साबित हो सकता है, इसलिए वाहन चलाते समय अपना लाइसेंस हमेशा साथ रखना चाहिए। शिविर की सफलता के बाद अब इस महाअभियान का कारवाँ अपने अगले पड़ाव की ओर बढ़ चला है। निर्धारित रोस्टर के अनुसार आगामी बुधवार, 29 जुलाई 2026 को जारी गोविन्दपुर पंचायत भवन में अगला शिविर आयोजित किया जाएगा।
अगर आप भी इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं तो ज़रा ध्यान से समझ लीजिए कि शिविर में पहुँचने से पहले घर बैठे ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया कैसे पूरी करनी है। सबसे पहले अपने ज़रूरी दस्तावेज़ों को तैयार करें। आपके पास पहचान और पते के प्रमाण के लिए आधार कार्ड या निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए। उम्र का प्रमाण देने के लिए आठवीं या दसवीं की मार्कशीट, वोटर आईडी या पैन कार्ड में से कोई एक दस्तावेज़ रखें। साथ ही अपना ब्लड ग्रुप जाँच प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज़ फोटो भी संभालकर रखें, क्योंकि शिविर में मूल कागज़ात ही मान्य होंगे। इन सभी की डिजिटल कॉपी अपने मोबाइल में ज़रूर सेव कर लें। इसके बाद अपने फोन या कंप्यूटर पर sarathi.parivahan.gov.in वेबसाइट खोलें और राज्य के विकल्प में झारखंड चुनकर ‘Apply for Learning Licence’ पर क्लिक करें। मोबाइल नंबर डालकर आए ओटीपी से लॉगिन करें और खुलने वाले फॉर्म में अपना नाम, पिता का नाम, पूरा पता, जन्मतिथि और ब्लड ग्रुप ध्यान से भरें। वाहन श्रेणी में गियर वाली बाइक के लिए MCWG, बिना गियर वाली स्कूटी के लिए MCWOG और कार के लिए LMV का चयन करें। अंत में स्व-घोषणा वाले भाग में बीमारियों से जुड़े सवालों को सही-सही पढ़कर ‘हाँ’ या ‘नहीं’ भरें और फॉर्म सबमिट कर दें।
फॉर्म जमा करते ही आपको एक आवेदन संख्या मिलेगी। फिर तुरंत आवेदन पत्र, फॉर्म-1, फॉर्म 1-A और संदर्भ पर्ची का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें। अब दस्तावेज़ अपलोड करने की बारी है, जिसके लिए अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि डालकर मांगे गए सभी कागज़ों की डिजिटल कॉपी अपलोड करें, ध्यान रहे कि हर फाइल का साइज़ 500 केबी से ज़्यादा न हो। अगला कदम शुल्क भुगतान का है, जो दो अलग-अलग जगहों पर करना होगा। पहला भुगतान Common PGI के विकल्प से ई-ग्रास पोर्टल पर जाकर गेस्ट लॉगिन से करें और अपने एटीएम या यूपीआई के ज़रिए एक वाहन के लिए 250 रुपये या दो वाहनों के लिए 500 रुपये जमा कर रसीद प्रिंट कर लें। इसके बाद jhdlrcpayment.rosmertatech.com वेबसाइट पर जाएँ और अपनी आवेदन संख्या डालकर 25.65 रुपये का ऑनलाइन अतिरिक्त शुल्क अदा करें और उसकी रसीद भी संभाल लें। अब आप शिविर के लिए पूरी तरह तैयार हैं। निर्धारित तिथि पर अपने साथ दोनों शुल्क रसीदें, आवेदन पत्र, फॉर्म-1, फॉर्म 1-A और सभी मूल दस्तावेज़ ज़रूर लेकर आएँ। शिविर में पहले आपके कागज़ातों की जाँच होगी, फिर डिजिटल फोटो और हस्ताक्षर होंगे और इसके तुरंत बाद आपकी कंप्यूटर आधारित परीक्षा ली जाएगी। जैसे ही आप टेस्ट पास करेंगे, आपका लर्निंग लाइसेंस वहीं पर आपको थमा दिया जाएगा।
अगला शिविर जारी में 29 जुलाई को
अब यह सुविधा शिविर अपने अगले पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। यह जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाना बहुत ज़रूरी है कि बुधवार, 29 जुलाई 2026 को जारी स्थित गोविन्दपुर पंचायत भवन में अगला लर्निंग लाइसेंस शिविर आयोजित किया जाएगा। जो भी लोग इसका लाभ लेना चाहते हैं, वे शिविर में आने से पहले sarathi.parivahan.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन ज़रूर कर लें। आवेदन के साथ अपने आधार कार्ड, मार्कशीट और ब्लड ग्रुप की रिपोर्ट जैसे ज़रूरी दस्तावेज़ों की मूल प्रति साथ लेकर आएँ। शिविर में मौके पर ही जाँच, फोटो और टेस्ट के बाद तुरंत लर्निंग लाइसेंस दे दिया जाएगा। यह सुनहरा मौका हाथ से जाने न दें, अपने परिवार और आस-पड़ोस में यह संदेश ज़रूर फैलाएँ।
Jockey IC28 Men Tactel Microfiber Elastane Stretch Solid Trunk with Moisture Move Properties
₹599.00 (as of October 26, 2026 12:44 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Klosia Women Embroidery Solid Straight Kurta and Pant Set with Dupatta
₹665.00 (as of October 26, 2026 12:44 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Van Heusen Women’s 100% Cotton Hipster Panty – Pack of 3 | Everyday Panty | Anti‑Bacterial Tech | Keeps you dry and Fresh | Sweat Absorbent | Inner Elastic | No‑Marks Waistband | Solid Colors | (Assorted Fresh colors ) Style 11101
₹409.00 (as of October 26, 2026 12:44 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)KOTTY Mens Regular Fit|Classic Design with Stylish Look |Day Comfort|Mide Rise Strachable Jeans
₹401.00 (as of October 26, 2026 12:44 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)KLOSIA Women's Rayon Printed Anarkali Kurta and Pant with Dupatta Set
₹660.00 (as of October 26, 2026 12:44 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Women's Silk Kanjivaram Kanchipuram Saree With Blouse Piece
₹899.00 (as of October 26, 2026 11:54 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Womens Jacquard Standard Length Saree
₹283.00 (as of October 26, 2026 11:54 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Kanjivaram Silk Saree Jacquard Banarasi Sari With Blouse Piece For Wedding
₹455.00 (as of October 26, 2026 11:54 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Printed Polyester Saree for Women | Color and Design May be Vary
₹99.00 (as of October 26, 2026 11:54 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Saree for Woman Chiffon Leaf Printed | Lightweight Daily Wear Comfortable Women's Sari with Blouse Piece (Available in 30 Styles)
₹459.00 (as of October 26, 2026 11:54 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







