26.9 C
Ranchi
Tuesday, July 28, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला की पात्र छात्राओं के लिए अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप अभियान शुरू, 31...

गुमला की पात्र छात्राओं के लिए अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप अभियान शुरू, 31 अगस्त तक करें आवेदन

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

गुमला : – गुमला जिला प्रशासन द्वारा जिले की अधिक से अधिक पात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए व्यापक अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। यह झारखंड राज्य समेत देश के 20 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेश में लागू है ।
पिछले वर्ष जिला प्रशासन के सहयोग से जिले के सभी महाविद्यालयों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों एवं +2 विद्यालयों के माध्यम से बड़ी संख्या में पात्र छात्राओं तक पहुँच बनाई गई थी तथा उन्हें आवेदन प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया गया। इसके परिणामस्वरूप बहुत सी छात्राओं को स्कॉलरशिप का लाभ मिला। हालांकि, समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कुछ छात्राओं के आवेदन प्रपत्र एवं दस्तावेज़ सही ढंग से ऑनलाइन अपलोड नहीं होने के कारण वे चयन प्रक्रिया में आगे नहीं बढ़ सकीं।
इसी अनुभव को ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए जिला प्रशासन ने इस वर्ष आवेदन प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित बनाने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत जिले के सभी महाविद्यालयों, संबंधित विभागों, प्रखंड प्रशासन, शिक्षा विभाग एवं सहयोगी संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र छात्रा इस अवसर से वंचित न रहे।
स्कॉलरशिप के लिए पात्रता:
• छात्रा ने कक्षा 10 एवं कक्षा 12 दोनों सरकारी विद्यालय से नियमित छात्रा के रूप में उत्तीर्ण की हो।
• छात्रा ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 में किसी मान्यता प्राप्त स्नातक ( डिग्री ) या डिप्लोमा के प्रथम वर्ष के नियमित पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया हो।
इस योजना के अंतर्गत पात्र छात्राओं को ₹30,000 प्रतिवर्ष की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है, जिसका उपयोग ट्यूशन फीस एवं अन्य शैक्षणिक आवश्यकताओं के लिए किया जा सकता है। यह सहायता प्रथम स्नातक पाठ्यक्रम की पूरी अवधि तक उपलब्ध रहती है।
राउंड-1 के लिए आवेदन 10 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन किए जा सकते हैं। इस स्कॉलशिप के लिए पात्र छात्राएँ किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न आयें यह आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है। इसके लिए आवेदन जरूरी डॉक्युमेंट के साथ ऑनलाइन पोर्टल पर स्वयं किया जा सकता है।
उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो द्वारा जिले के सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों, प्रखंड प्रशासन, शिक्षा विभाग, जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे पात्र छात्राओं की पहचान कर उन्हें आवेदन प्रक्रिया में हर संभव सहयोग प्रदान करें, ताकि जिले की प्रत्येक योग्य बेटी इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी उच्च शिक्षा का सपना साकार कर सके।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading