25.6 C
Ranchi
Monday, August 3, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaअधिवक्ताओं पर हमले का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत...

अधिवक्ताओं पर हमले का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में तेनुघाट जेल भेजा गया

News – Kahkashan Farooqi 

गोमिया__झिरकी बस्ती में दो अधिवक्ताओं पर हुए जानलेवा हमले के मामले में कथारा ओपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में तेनुघाट जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर स्पष्ट संदेश गया है कि हिंसा और कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
जानकारी के अनुसार, झिरकी बस्ती निवासी कुलदीप यादव (पिता-स्वर्गीय मोहन यादव) ने शनिवार शाम करीब 5:30 बजे तेनुघाट से लौट रहे अधिवक्ता राजीव तिवारी एवं सुरेश राम पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में दोनों अधिवक्ता घायल हो गए, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हो गई। लगातार छापेमारी के बाद आरोपी कुलदीप यादव को उसके झिरकी बस्ती स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में तेनुघाट जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में कथारा ओपी कांड संख्या 102/26, दिनांक 2 अगस्त 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 126(2), 115(2), 109, 352 एवं 351(2) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून को अपने हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि किसी भी विवाद की स्थिति में हिंसा का रास्ता अपनाने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि क्षेत्र में शांति, सौहार्द और विधि-व्यवस्था कायम रखी जा सके।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading