गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया
गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित पालकोट थाना क्षेत्र के नाथपुर बड़की टोली गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय किसान दुर्गा प्रधान की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर हैं, गुमला सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद दुर्गा प्रधान को मृत घोषित कर दिया. वहीं, मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक दुर्गा प्रधान अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खेत में धान की रोपाई करने गया था . इसी क्रम में वह किसी काम से अपने घर वापस लौटे और घर के समक्ष एक विद्युत प्रवाह तार को हटाने के क्रम में वह अचानक विद्युत करंट तार की चपेट में आ गए, फलस्वरूप तेज करंट के झटके से वह जमीन पर गिर पड़े और बेहोश हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन उस समय उनकी स्थिति बेहद गंभीर थी. इसके बाद तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई. एंबुलेंस से उन्हें गुमला सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. असीम मिंज ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच मातम छा गया और परिवार एवं परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल हो गया,
बाद में उक्त सूचना गुमला सदर थाना पुलिस को दी गई . सूचना मिलते ही गुमला सदर थाना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी विनय कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और आवश्यक प्रक्रिया के पश्चात उक्त शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया गया. परिजनों ने बताया कि दुर्गा प्रधान अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे. उनके परिवार में पत्नी, चार बेटियां और एक बेटा है. उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. गांव के लोगों ने भी घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग गुमला से हरसंभव सहायता दिलाने की मांग की है, पोस्टमार्टम के बाद दुर्गा प्रधान का शव उसके परिजनों को सौप दिया गया l
Auto Amazon Links: No products found.
C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹496.00 (as of September 20, 2026 11:39 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Handloom Erode Cotton Silk Saree for Women with Classic Traditional Zari
₹948.00 (as of September 20, 2026 11:39 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Banarasi Kanjivaram Cotton Silk Saree With Unstitched Blouse Material
₹560.00 (as of September 20, 2026 11:39 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)AKHILAM Women's Shimmer Tissue Embroidered Saree With Unstitched Blouse Piece
₹1,449.00 (as of September 20, 2026 11:39 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women’s Pure Kanjivaram Soft Silk Saree Banarasi Style Ladies Sadi With Blouse Piece for Wedding (Eagle-3-51)
₹535.00 (as of September 20, 2026 11:39 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







