24 C
Ranchi
Wednesday, August 5, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगोपाल मंदिर परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 35 यूनिट...

गोपाल मंदिर परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 35 यूनिट रक्त संग्रहित

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए आज दिनांक 05 अगस्त 2026 को श्री गोपाल मंदिर परिवार के नेतृत्व में गोपाल मंदिर परिसर, गुमला में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में पर्याप्त मात्रा में रक्त उपलब्ध कराना था, ताकि आवश्यकता पड़ने पर किसी भी मरीज को रक्त के अभाव का सामना न करना पड़े।

रक्तदान शिविर में युवाओं एवं समाज के लोगों ने भाग लिया। शिविर के दौरान कुल 35 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदाताओं में ऋषु सिन्हा, शिवम कुमार, अभिषेक सिंह, आभास मंत्री, शशि रंजन, सूरज साहू, निखलेश साबू , रवि गोप, अजय मंडल, विक्की राम, अनुभव कुमार, यश राज, आदित्य राज, अंबर साहू, शंभू सिंह, विकास सिंह, अभय राम, निशांत कुमार, अमित जायसवाल, बबलू वर्मा, आशु प्रजापति, आदर्श आर्यन, ऋषभ अग्रवाल, धीरज साहू, सौरभ गुप्ता, अमन आनंद, अभिषेक सिंह, विकास सिंह, सत्यम कुमार, मोहम्मद अमज़द, जावेद आलम, अभिषेक राम, शांतनु रॉय, हर्ष जायसवाल एवं नवीन कुमार शामिल रहे।

इस अवसर पर श्री गोपाल मंदिर परिवार के संरक्षक एवं सदस्यगण भी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से बलदेव प्रसाद, अरुण प्रसाद, अनिल आनंद, प्रमोद अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, सुमित साबू, विवेक अधिकारी, पंकज साबू, विष्णु अग्रवाल, अनमोल लाल, मृत्युंजय, अनमोल गुप्ता, अनीकेत कुमार, बिट्टू कुमार एवं राहुल कुमार सहित अन्य सदस्यों ने शिविर को सफल बनाने में योगदान दिया।

आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकीय टीम एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “रक्तदान महादान” है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचा सकता है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने की अपील की।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading