गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया
गुमला : – गुमला जिला में राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में 03 अगस्त से 07 अगस्त 2026 तक विशेष अभियान के तहत सभी अंचल कार्यालयों में जाति, आय, स्थानीय निवासी एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग ( ईडब्ल्यूएस ) प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से नागरिकों को त्वरित एवं सरल तरीके से प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा लंबित आवेदनों का भी प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जा रहा है।
उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो के निर्देशानुसार जिले के सभी अंचल कार्यालयों में प्रतिदिन विशेष शिविर संचालित किए जा रहे हैं। शिविरों में नए आवेदन प्राप्त करने के साथ-साथ पूर्व से लंबित आवेदनों का भी त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है।
अभियान के दौरान अब तक विभिन्न अंचलों से प्राप्त प्रतिवेदनों के अनुसार लगभग 2,000 जाति प्रमाण पत्र, लगभग 900 आय प्रमाण पत्र, लगभग 1,100 स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र तथा ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र हेतु लगभग 20 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से विभिन्न श्रेणियों के लगभग 2,500 आवेदनों का ऑन – द – स्पॉट निष्पादन करते हुए लाभुकों को तत्काल प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। शेष प्राप्त आवेदनों का भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत शीघ्र निष्पादन किया जा रहा है।
उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अभियान की अवधि में शिविरों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक पात्र आवेदक को समयबद्ध तरीके से प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी पात्र नागरिक को अनावश्यक रूप से प्रतीक्षा न करनी पड़े तथा सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाए।
उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने जिले के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों को जाति, आय, स्थानीय निवासी अथवा ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र की आवश्यकता है अथवा जिनके आवेदन लंबित हैं, वे 07 अगस्त 2026 तक अपने संबंधित अंचल कार्यालय में संचालित विशेष शिविर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ अवश्य पहुंचें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आम नागरिकों की सुविधा के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सभी पात्र नागरिक इस अवसर का लाभ उठाते हुए निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन करें एवं अपना प्रमाण पत्र प्राप्त करें।
Auto Amazon Links: No products found.
AKHILAM Women's Kanjivaram Pure Soft Silk Saree For Women Saree With Unstitched Blouse Piece |Soft banarasi saree for women|silk saree pure silk
₹699.00 (as of September 21, 2026 11:39 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Kanooda Prints Self design Paithani Art Silk saree(3187_NavyBlue3_FK)
(as of September 21, 2026 11:39 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Plain Pure Georgette Saree With Unstitched Blouse Piece (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Alia Bhatt Saree)
₹449.00 (as of September 21, 2026 11:39 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Womens Jacquard Standard Length Saree
₹289.00 (as of September 21, 2026 11:39 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹496.00 (as of September 21, 2026 11:39 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







