गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया
ECINET ऐप के माध्यम से फॉर्म-6, 7 एवं 8 भरने का दिया गया प्रशिक्षण, सीआईआर -2026 की दी गई विस्तृत जानकारी
गुमला : – गुमला जिला में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (सीआईआर -2026) कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस क्रम में 67-सिसई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बी.एन. जालान कॉलेज, सिसई तथा 69-बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मॉडल डिग्री कॉलेज, घाघरा में निर्वाचन साक्षरता क्लब के माध्यम से विशेषता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों का ऑनलाइन माध्यम से प्रपत्र – 6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया प्रारंभ कराई गई। साथ ही विद्यार्थियों को ईसीआईएनईटी एप्प के माध्यम से प्रपत्र-6 (नाम जोड़ने), प्रपत्र-7 (नाम विलोपन) एवं प्रपत्र – 8 (संशोधन – स्थानांतरण ) ऑनलाइन भरने की विस्तृत जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
विद्यार्थियों को विशेष गहन पुनरीक्षण (सीआईआर – 2026) के उद्देश्य, मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन, दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया तथा पात्र नागरिकों के मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के महत्व से भी अवगत कराया गया। उन्हें बताया गया कि 05 अगस्त से 04 सितंबर 2026 तक दावा एवं आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है तथा जिले में 08 एवं 09 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां पात्र नागरिक अपने नाम का सत्यापन एवं आवश्यक संशोधन करा सकते हैं।
कार्यक्रम में बी.एन. जालान कॉलेज के प्रधानाचार्य अमिताभ भारती एवं मॉडल डिग्री कॉलेज के प्रतिनिधि अनंत कुमार मिश्रा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन कार्यालय, गुमला की ओर से कार्यक्रम का संचालन एचडीएम शेखर कुमार गुप्ता, प्रमोद साहू एवं शशिकांत भारती द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने एवं निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए स्वयं मतदाता बनने तथा अपने परिवार एवं आसपास के पात्र नागरिकों को भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
Auto Amazon Links: No products found.
Yashika Women's Chiffon Saree with Blouse Piece for Traditional Ethnic Wear Sari
₹499.00 (as of September 21, 2026 11:39 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Plain Pure Georgette Saree With Unstitched Blouse Piece (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Alia Bhatt Saree)
₹449.00 (as of September 21, 2026 11:39 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Saree for Woman Chiffon Floral Printed | Lightweight All-Day Comfortable Women's Sari with Unstitched Blouse Piece (Available in 30 Colors)
₹489.00 (as of September 21, 2026 11:39 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)AKHILAM Women's Kanjivaram Pure Soft Silk Saree For Women Saree With Unstitched Blouse Piece |Soft banarasi saree for women|silk saree pure silk
₹699.00 (as of September 21, 2026 11:39 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Banarasi Saree Pure Kanjivaram Style Silk Saree With Blouse Piece for Wedding (BS09)
₹496.00 (as of September 21, 2026 11:39 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







