23.7 C
Ranchi
Saturday, August 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaविशेष शिविर के दौरान मतदान केंद्रों का निरीक्षण, मतदाता सूची में त्रुटियों...

विशेष शिविर के दौरान मतदान केंद्रों का निरीक्षण, मतदाता सूची में त्रुटियों के सुधार हेतु प्रपत्र-8 भरने का निर्देश

गुमला ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर -2026) के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आज 08 अगस्त 2026 को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो के निर्देश के आलोक में जिले के विभिन्न वरीय पदाधिकारियों द्वारा मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर विशेष शिविर की व्यवस्थाओं एवं निर्वाचन संबंधी कार्यों का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के क्रम में पदाधिकारियों ने संबंधित बीएलओ से मतदाता सूची के सत्यापन, दावा एवं आपत्ति तथा प्राप्त आवेदनों की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही उपस्थित नागरिकों को मतदाता सूची में अपना एवं अपने परिवार के पात्र सदस्यों का नाम जांचने तथा किसी प्रकार की त्रुटि अथवा नाम छूटने की स्थिति में निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से सुधार एवं पंजीकरण कराने की जानकारी दी गई।
इसी क्रम में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 68-गुमला (अ.ज.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-सह-अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, नगर परिषद-सह-उप निर्वाचन पदाधिकारी, गुमला द्वारा मतदान केंद्र संख्या 242 से 245, 210 से 213 तथा 216 एवं 217 का निरीक्षण किया गया। संबंधित बीएलओ को मतदाता सूची में पाई जाने वाली विभिन्न प्रकार की त्रुटियों को चिन्हित कर नियमानुसार प्रपत्र-8 के माध्यम से सुधार की प्रक्रिया सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि विशेष शिविर के दौरान प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का नियमानुसार निष्पादन करते हुए पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने एवं सूची को त्रुटिरहित बनाने की दिशा में गंभीरता से कार्य करें।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading