23.7 C
Ranchi
Saturday, August 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaरामरेखा बाबा के जयकारे से गूंज उठा रामरेखाधाम, धूमधाम से मनाई गई...

रामरेखा बाबा के जयकारे से गूंज उठा रामरेखाधाम, धूमधाम से मनाई गई 19वीं पुण्यतिथि

गुमला ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला हिस्सा रहे सिमडेगा अनुमंडल, अब अलग सिमडेगा जिला के प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल रामरेखाधाम में ब्रह्मलीन रामरेखा बाबा श्री श्री 108 जयराम प्रपन्नाचार्य जी महाराज की 19वीं पुण्यतिथि श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शनिवार को भव्य तरीके से समापन हुआ। सुबह अखंड हरिनाम जाप के समापन के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन एवं पूर्णाहुति संपन्न कराई गई। धार्मिक कार्यक्रम में पुजारी के रूप में भुवनेश्वर पांडा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि आजमान के रूप में धाम के संरक्षक कौशल सिंह देव ने अनुष्ठान को संपन्न कराया।पुण्यतिथि के अवसर पर रामरेखाधाम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें झारखंड के अलावा ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे धाम परिसर में श्रद्धालुओं के जय श्रीराम और “जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबा तेरा नाम रहेगा” जैसे जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।धार्मिक अनुष्ठान के दौरान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रामरेखाधाम की पवित्र गुफा में विराजमान भगवान श्रीराम, माता जानकी, भगवान लक्ष्मण, जगन्नाथ महाप्रभु तथा राधा-कृष्ण के विग्रहों की विधिवत पूजा-अर्चना कराई। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने धनुष कुंड में स्नान किया और इसके बाद गुफा में जाकर भगवान के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। दर्शन के पश्चात श्रद्धालुओं ने बाबा के समाधि स्थल पर माथा टेककर अपने और परिवार के सुख, शांति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।रामरेखाधाम के संरक्षक कौशल सिंह देव ने बताया कि रामरेखाधाम का पूरा क्षेत्र प्राचीन काल में अग्निजिह्वा मुनि का आश्रम माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान श्रीराम ने अपने वनवास काल के चौमासा के दौरान यहां समय व्यतीत किया था। उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन रामरेखा बाबा जयराम प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने अपनी तपस्या और साधना से इस पवित्र स्थल को धार्मिक धाम के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में झारखंड सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ साधु-संतों का भी आगमन हुआ। पूरे आयोजन के दौरान रामरेखाधाम श्रद्धा, आस्था और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। धाम में आए हुए श्रद्धालुओं के स्वागत में धाम के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता लगे हुए थे और सभी लोगों के सामूहिक प्रयास से कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading