20.1 C
Ranchi
Tuesday, November 10, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaशिवनाथपुर पंचायत की बदहाल सड़कों से ग्रामीण परेशान, सड़क पर धान रोपकर...

शिवनाथपुर पंचायत की बदहाल सड़कों से ग्रामीण परेशान, सड़क पर धान रोपकर जताया विरोध

गुमला न्यूज़ ब्यूरो – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित  सिसई प्रखंड के शिवनाथपुर पंचायत में सड़कों की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिवनाथपुर से जलका, शिवनाथपुर से करम टोली तथा शिवनाथपुर डहुटोली से गम्हरिया को जोड़ने वाली सड़कें लंबे समय से जर्जर हैं। बारिश के बाद इन सड़कों की स्थिति और भी खराब हो गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मरम्मत को लेकर स्थानीय मुखिया, विधायक, सांसद समेत संबंधित जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को कई बार आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों के अनुसार प्रशासन की ओर से सड़क की स्थिति सुधारने के लिए अब तक एक कुदाल मिट्टी तक नहीं डाली गई है।
सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर खेत की तरह धान की रोपनी कर विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि इन्हीं रास्तों से छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाने को मजबूर हैं। वहीं बुजुर्गों को भी सड़क पार करने के लिए दूसरों के सहारे की जरूरत पड़ रही है।
ग्रामीणों ने कहा कि एक ओर आदिवासी दिवस पर आदिवासी समाज अपनी संस्कृति और परंपराओं को लेकर उत्साह मना रहा है, वहीं दूसरी ओर आदिवासी बहुल क्षेत्रों में लोग सड़क जैसी बुनियादी सुविधा के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि करम, सरहुल और जतरा जैसे कार्यक्रमों में पुरस्कार और सम्मान देने की पहल तो होती है, लेकिन गांव की मूलभूत समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि तीनों सड़कों की स्थिति का तत्काल जायजा लेकर जल्द से जल्द मरम्मत एवं निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, ताकि लोगों को आवागमन की समस्या से राहत मिल सके।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments