नई दिल्ली: हैदराबाद स्थित नेशनल एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च (एनएएलएसएआर) यूनिवर्सिटी के 2026 बैच के छात्रों ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस सूर्यकांत को अपने दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि बनाए जाने पर आपत्ति जताई है. छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से सीजेआई को मुख्य अतिथि बनाने के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है.
विश्वविद्यालय ने अभी दीक्षांत समारोह की तारीख की घोषणा नहीं की है और न ही सीजेआई की मौजूदगी की आधिकारिक पुष्टि की है. हालांकि, छात्रों के बीच उनके मुख्य अतिथि बनाए जाने की जानकारी पहले से थी. एनएएलएसएआर में सीजेआई का दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना एक पुरानी परंपरा रही है.
छात्रों का विरोध सीजेआई के हालिया बयानों और दिल्ली में छात्र आंदोलनों के दौरान पुलिस कार्रवाई के मामलों में उनकी अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ के रुख को लेकर है.
23 जुलाई को 2026 बैच के छात्रों ने विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर, रजिस्ट्रार, प्रोफेसरों और प्रशासन को पत्र लिखकर सीजेआई को दीक्षांत समारोह का मुख्य अतिथि बनाए जाने के फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया. हालांकि, छात्रों के मुताबिक शनिवार तक विश्वविद्यालय ने न तो उनके पत्र की पुष्टि की थी और न ही इस पर अपना रुख बताया था.
विरोध का कारण…! CJP के संसद मार्च के दौरान CJI ने स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू करने से इनकार कर दिया था
छात्रों के विरोध का एक कारण हाल में दिल्ली में हुए ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के आंदोलन के दौरान कथित पुलिस ज्यादती पर सुप्रीम कोर्ट का रुख भी है. कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान कथित पुलिस ज्यादती के खिलाफ सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू करने से इनकार कर दिया था.
सीजेआई की कुछ टिप्पणियां भी इस दौरान चर्चा में रहीं. उनके ‘वी आर नॉट इंटरेस्टेड इन वीडियोज, वी डोंट हैव टाइम टू वॉच देम’ और ‘डोंट वेस्ट आवर टाइम एंड डोंट वेस्ट योर टाइम’ जैसे कथित बयानों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे.
छात्रों ने अपने पत्र में इन्हीं बयानों और हालिया घटनाक्रम का हवाला देते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से सीजेआई को मुख्य अतिथि बनाने के फैसले पर दोबारा विचार करने को कहा है.
छात्रों की आपत्ति क्यों महत्वपूर्ण है?
एनएएलएसएआर देश के प्रमुख कानून विश्वविद्यालयों में से एक है. ऐसे में वहां के अंतिम वर्ष के छात्रों का अपने दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि को लेकर सार्वजनिक रूप से आपत्ति जताना खासा महत्वपूर्ण है.
छात्रों ने अपने पत्र में सीजेआई के व्यक्तिगत विरोध के बजाय उनके हालिया सार्वजनिक बयानों और संवैधानिक पद पर रहते हुए छात्र आंदोलनों से जुड़े मामलों में अदालत के रुख को अपनी आपत्ति का आधार बनाया है.
फिलहाल विश्वविद्यालय की ओर से छात्रों की मांग पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. यह भी स्पष्ट नहीं है कि दीक्षांत समारोह की अंतिम तारीख क्या होगी और उसमें सीजेआई मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे या नहीं.
टिस में दीक्षांत समारोह स्थगित
छात्रों का यह विरोध ऐसे समय में सामने आया है, जब देश के एक अन्य प्रमुख सामाजिक विज्ञान संस्थान टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टिस) में भी सीजेआई की मौजूदगी को लेकर छात्र असंतोष और कार्यक्रम स्थगित होने की घटना सामने आ चुकी है.
यह समारोह 2 अगस्त 2026 को होना था. इसमें सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत को मुख्य अतिथि और बॉम्बे हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रवींद्र घुगे को विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होना था. समारोह स्थगित किए जाने की जानकारी संस्थान के रजिस्ट्रार ने 31 जुलाई की देर रात करीब 12:50 बजे ईमेल के जरिए दी थी.
ईमेल में रजिस्ट्रार ने लिखा, ‘हमें आपको यह बताते हुए खेद है कि कुछ अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण टिस का 86वां दीक्षांत समारोह, जो 2 अगस्त 2026 को आयोजित होना था, स्थगित कर दिया गया है.
हम समझते हैं कि यह अवसर स्नातक होने वाले छात्रों, उनके परिवारों, फैकल्टी और स्टाफ के लिए कितना महत्वपूर्ण है. इस स्थिति में आपकी समझदारी और धैर्य के लिए हम आभारी हैं. नई तारीख और आगे की जानकारी जल्द साझा की जाएगी. इससे हुई किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है और आपके निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद.’
हालांकि, संस्थान ने सार्वजनिक रूप से जस्टिस सूर्यकांत का नाम मुख्य अतिथि के तौर पर घोषित नहीं किया था, लेकिन छात्रों के बीच इसकी जानकारी पहले से थी.
गौरतलब है कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का नाम और प्रेरणा CJI की 15 मई की उस टिप्पणी से मिली थी, जिसमें उन्होंने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा था, ‘समाज में पहले से ही ऐसे परजीवी मौजूद हैं जो व्यवस्था पर हमला करते हैं. क्या आप भी उनके साथ जुड़ना चाहते हैं? कुछ युवा ऐसे हैं, जो रोज़गार नहीं मिलने और पेशे में जगह न बना पाने के कारण कॉकरोच की तरह हर जगह फैल जाते हैं.’
हालांकि, बाद में सीजेआई ने स्पष्ट किया था कि उनके बयान को संदर्भ से हटाकर पेश किया गया, लेकिन तब तक विवाद गहरा चुका था. मई में शुरू हुए इस आंदोलन के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए और अंततः केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा.
इससे पहले 28 जुलाई को आयोजित होने वाला जस्टिस एचआर खन्ना मेमोरियल लेक्चर भी स्थगित कर दिया गया था, जिसमें सीजेआई मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले थे. मिली जानकारी के मुताबिक, सीजेआई को ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन उन्होंने कथित तौर पर उसमें शामिल होने से इनकार कर दिया था.
-द वायर से साभार
Lux Cozi Men's Half Sleeve Soild Casual Regular Fit T-Shirt with Chest Pocket | Polo Tshirt for Men
₹378.00 (as of September 26, 2026 12:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Van Heusen Men's Cotton Solid Regular Fit Collar Polo T-Shirt
₹739.00 (as of September 26, 2026 12:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 8820 Men's Super Combed Cotton Round Neck Sleeveless Vest with Extended Length for Easy Tuck (Pack of 3)
₹648.00 (as of September 26, 2026 12:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 8009 Men Super Combed Cotton Solid Long Trunk Boxer Brief(Pack of 3)
₹869.00 (as of September 26, 2026 12:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWAGR 5 Pack Women's High Coverage Super Combed Cotton Hipster Panty Set | Powered by ZincShield Anti-Bacterial Tech | BreatheSoft Fabric | MarkFree Waistband | SOXCO Style HP06
₹398.98 (as of September 26, 2026 12:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹496.00 (as of September 26, 2026 11:41 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Plain Pure Georgette Saree With Unstitched Blouse Piece (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Alia Bhatt Saree)
₹449.00 (as of September 26, 2026 11:41 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Cotton Linen Silk Saree With Blouse Piece
₹499.00 (as of September 26, 2026 11:41 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)AYYAPPASILK Traditional Women's Semi Mysore Silk Women's Saree with Blouse
₹999.00 (as of September 26, 2026 11:41 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Kryone Collection Printed Chinon Silk Saree with Zari Woven Mirror Work and Unstitched Blouse Piece for Women Traditional Party Ethnic Wear Saree
(as of September 26, 2026 11:41 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







