24.2 C
Ranchi
Wednesday, August 12, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaतेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने खड़े ऑटो में मारी टक्कर, मजदूर गंभीर

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने खड़े ऑटो में मारी टक्कर, मजदूर गंभीर

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया। विष्णुगढ़-गोमिया मुख्य सड़क पर एसबीआई बैंक एवं मनोरंजन केंद्र के समक्ष सोमवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो के समीप बैठे मजदूर अभिषेक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो तेज गति से गोमिया की ओर आ रही थी। इसी दौरान मुख्य मार्ग पर खड़े ऑटो को उसने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायल मजदूर को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही अंचल अधिकारी आफ्ताब आलम भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं, आईएल थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मुख्य मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण अक्सर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से सड़क पर वाहनों की गति नियंत्रित कराने तथा दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading