पुलिस ने अपराधियों को अभिलंब गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डालने का दिया आश्वासन
अंतिम संस्कार के लिए चैनपुर पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधयों और आम जानताओं ने किया सहयोग
गुमला न्यूज़ ब्यूरो – गणपत लाल चौरसिया
गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित चैनपुर थाना क्षेत्र के बेंदोरा पंचायत अंतर्गत बसाईर टोली गांव में घर के अंदर घुसकर पति-पत्नी पर किए धारदार हथियार से जानलेवा हमला, इलाज के क्रम में रांची रिम्स में इलाजरत 35 वर्षीय जगतपाल रौतिया का मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिरफिरा खूंखार अपराधी ने धारदार हथियार से लैस होकर चार अगस्त 2026 को घर के अंदर घुसकर और जानलेवा हमला करते हुए जगतपाल रौतिया और उनकी पत्नी अनीता देवी को गंभीर रूप से घायल कर घटनास्थल से भागने में सफल रहा।
उक्त घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए, अपने दलबल के साथ उक्त घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायल पति पत्नी को सर्वप्रथम चैनपुर अस्पताल पहुंचाया गया , जहां उनकी प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पति-पत्नी की स्थिति गंभीर होते उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया था। रिम्स में चार अगस्त से लेकर मंगलवार तक कुल आठ दिनों तक जगतपाल रौतिया का इलाज चलता रहा और उसकी स्थिति गंभीर होती गई, और अंततः जयपाल रतिया की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी अनीता देवी का इलाज अभी भी रांची रिम्स में चल रहा है, बाद में जयपाल रौतिया के परिजन उसके शव को लेकर चैनपुर बस स्टैंड पहुंचे, तो अंतिम संस्कार और आर्थिक तंगी को लेकर स्थिति तनावपूर्ण हो गई, तब स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गए, फलस्वरूप उक्त स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चैनपुर थाना पुलिस अपने दल-बल के साथ उक्त स्थान पर पहुंचे और उपस्थित शोका.कुल परिजनों और ग्रामीणों को ढांढस बंधाते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि उक्त हत्यारे को बहुत जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा, पुलिस उक्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और बहुत जल्द सभी फरार अपराधियों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी, आप सभी निश्चिंत रहें.
पुलिस के उक्त आश्वासन और भरोसे के बाद ग्रामीण शांत हुए और उपस्थित जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने उक्त पीड़ित परिवार को अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया। बेंदोरा पंचायत के मुखिया सुशील दीपक मिंज तथा चैनपुर मुखिया शोभा देवी ने भी अपनी तरफ से आर्थिक मदद पहुंचाई। इसके अलावा सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र राम, थाना प्रभारी अरविंद कुमार एंव चैनपुर थाना प्रशासन की ओर से भी पीड़ित परिवार को वित्तीय सहायता दी गई.







