25.5 C
Ranchi
Wednesday, August 12, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaउपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न, स्वास्थ्य सेवाओं...

उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

गुमला न्यूज़ ब्यूरो – गणपत लाल चौरसिया

गुमला: समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त, गुमला  दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन की विशेष उपस्थिति रही। इस दौरान जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति, पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन तथा स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में मातृत्व स्वास्थ्य के तहत   एएनसी जांच एवं संस्थागत प्रसव की प्रखंडवार स्थिति की समीक्षा की गई। कामडारा क्षेत्र में प्रथम तिमाही में  जांच एवं संस्थागत प्रसव में पिछले माह की तुलना में कमी पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी एवं समय पर उपचार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
एनीमिया मुक्त अभियान की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जिले में विशेष कैंप आयोजित कर गर्भवती महिलाओं एवं जरूरतमंद लाभार्थियों की जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में मातृत्व मृत्यु के मामलों में एनीमिया को एक प्रमुख कारण के रूप में चिह्नित किए जाने के मद्देनजर एनीमिया की समय पर पहचान एवं उपचार को प्राथमिकता देने को कहा गया।
 एस ए एम  बच्चों एवं एमटीसी की समीक्षा के क्रम में कुपोषण उपचार केंद्रों में बच्चों की भर्ती एवं उपचार की स्थिति पर चर्चा की गई। एमटीसी में अधिक से अधिक अति कुपोषित बच्चों को उपचार उपलब्ध कराने के लिए व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा संबंधित परिवारों से सीधा संपर्क स्थापित कर बच्चों को  तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।  की बेड ऑक्यूपेंसी में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर इसके कारणों की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोपाई के समय कृषि कार्यों में व्यस्तता के कारण बच्चों को  में भर्ती कराने में कमी की जानकारी दी गई, जिस पर उप विकास आयुक्त ने संबंधित क्षेत्रों में प्रभावी काउंसलिंग एवं जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया।
टीकाकरण की समीक्षा करते हुए सभी पात्र बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने तथा छूटे हुए बच्चों की पहचान कर उन्हें नियमित टीकाकरण से जोड़ने का निर्देश दिया गया।
बैठक में आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि  पीएमजेवाई  के तहत गुमला जिला राज्य में प्रथम स्थान पर है। वहीं वय वंदना योजना के निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध कार्ड निर्माण की धीमी प्रगति पर विशेष कैंप आयोजित कर अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन  के तहत कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए विशेष शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों का ABHA कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में की स्थिति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने  की प्रगति में सुधार लाने तथा शेष लाभार्थियों/कर्मियों का  निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम, कुष्ठ रोग नियंत्रण, मलेरिया एवं फाइलेरिया नियंत्रण, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, गैर-संचारी रोगों  की स्क्रीनिंग,  सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का निर्देश दिया।
बैठक में सिविल सर्जन, गुमला सहित स्वास्थ्य विभाग के संबंधित पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading