25.1 C
Ranchi
Monday, August 24, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaभाजपा विधायक नीरा यादव ने आंजन धाम गुमला पहुंच कर, माता अंजनी...

भाजपा विधायक नीरा यादव ने आंजन धाम गुमला पहुंच कर, माता अंजनी और बाल रूप वीर हनुमान के दर्शन कर माथा टेके और विधिवत पूजा अर्चना की, और भाजपा कार्यकर्ताओं से संगठन को लेकर की विस्तृत चर्चा।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

गुमला : – भारतीय जनता पार्टी की कोडरमा विधायक एंध पूर्व मंत्री नीरज यादव ने गुमला पहुंचकर सर्वप्रथम गुमला जिला मुख्यालय से लगभग 16 किलोमीटर दूर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एंव पर्यटन स्थल का दौरा किया और साथ ही साथ उन्होंने श्री राम भक्त हनुमान के जन्मस्थली अंजन धाम में स्थित मंदिर में स्थापित माता अंजनी और बाल रूप वीर हनुमान के दर्शन किए, और विधिवत पूजा अर्चना की और माथा टेकते हुए क्षेत्र की सुख समृद्धि और शांति की कामना की, और भारतीय जनता पार्टी की कोडरमा विधायक एवं पूर्व मंत्री नीरा यादव आंजन धाम के दर्शन के बाद भाजपा विधायक नीरा यादव गुमला जिला मुख्यालय स्थित परिसदन भवन सर्किट हाउस पहुंचीं, जहां उनका भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया, साथ हो साथ भाजपा जिलाध्यक्ष सागर उरांव ने पुष्पगुच्छ और अंग वस्त्र भेंट कर विधायक मीरा यादव का अभिनंदन किया, इसके बाद उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी पुष्पगुच्छ देकर अपना अपना परिचय दिया और स्वागत किया।
सर्किट हाउस में आयोजित उक्त कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक ने कार्यकर्ताओं से गुमला जिले की राजनीतिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न प्रखंडों में भाजपा के संगठन को और अधिक शक्तिशाली और मजबूत बनाने,हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए , उन्होंने गुमला जिले में स्थित विभिन्न धार्मिक, ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों की चर्चा करते हुए विधायक नीरा यादव ने जिले के पर्यटन स्थलों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा की गुमला जिला प्राकृतिक और धार्मिक दृष्टिकोण से काफी समृद्ध है। आंजन धाम जैसे धार्मिक स्थलों के साथ-साथ जिले में कई ऐसे स्थान हैं, जिन्हें बेहतर रूप प्रदान कर एंव सुविधाओं और प्रचार-प्रसार के माध्यम से पर्यटन के क्षेत्र में काफी बेहतर और आगे बढ़ाया जा सकता है, फलस्वरूप स्थानीय स्तर पर रोजगार के काफी अवसर भी बढ़ सकते हैं।
कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करते हुए उन्होंने पार्टी संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने को लेकर भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई, विधायक ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ पार्टी के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सागर उरांव, श्याम सुंदर साहू, संदीप प्रसाद, गौरीकिंडो, सोनामणि देवी, अनीता देवी, लालो देवी, श्याम गुप्ता, जयंत प्रसाद, जय साहू, अजय साहू सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक के गुमला आगमन और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। आंजन धाम में दर्शन के बाद कार्यकर्ताओं के साथ हुई, उक्त मुलाकात संगठनात्मक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading