25.1 C
Ranchi
Monday, August 24, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaदुबई में फंसा बगोदर का प्रवासी मजदूर, पांच दिनों से मोबाइल बंदपरिजनों...

दुबई में फंसा बगोदर का प्रवासी मजदूर, पांच दिनों से मोबाइल बंदपरिजनों ने सरकार से सुरक्षित वतन वापसी की लगाई गुहार

Gomia___रोजी-रोटी की तलाश में विदेश गए प्रवासी मजदूरों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के अटका गांव निवासी प्रवासी मजदूर रामेश्वर दास के दुबई में फंसे होने का मामला सामने आया है। पिछले पांच दिनों से परिजनों का उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है और मोबाइल स्विच ऑफ मिलने से परिवार की चिंता बढ़ गई है।
परिजनों के मुताबिक रामेश्वर दास 6 मई 2026 को एक ठेकेदार के माध्यम से टूरिस्ट वीजा पर दुबई गया था। विदेश पहुंचने के बाद से ही वह वहां परेशानियों में फंसा हुआ है। करीब चार महीने से वह घर लौटने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अब तक उसकी सुरक्षित वापसी नहीं हो सकी है।
परिजनों ने बताया कि रामेश्वर को कर्ज लेकर विदेश भेजा गया था। परिवार को उम्मीद थी कि वह दुबई में काम कर आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद करेगा। लेकिन मौजूदा हालात ने परिवार की चिंता बढ़ा दी है। पांच दिनों से बातचीत नहीं होने के कारण परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं।
इधर, प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले सिकन्दर अली अटका गांव पहुंचे और रामेश्वर दास के परिजनों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए रामेश्वर की सुरक्षित वतन वापसी के लिए संबंधित स्तर पर पहल करने की बात कही।
परिजनों ने सरकार, विदेश मंत्रालय और संबंधित विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। उनका कहना है कि रामेश्वर की स्थिति का पता लगाकर उसकी सुरक्षित भारत वापसी सुनिश्चित कराई जाए, ताकि परिवार को इस चिंता से राहत मिल सके।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading