25.1 C
Ranchi
Monday, August 24, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaगुमला जिला में मात्र 10 दिनों के अंदर चीनी मूल्य पर 20...

गुमला जिला में मात्र 10 दिनों के अंदर चीनी मूल्य पर 20 रुपए बढ़ोतरी हो गई है

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

त्यौहारी सीजन में आम उपभोक्ताओं की जेब पर बढी बोझ

विपक्षी पार्टियों ने चीनी सहित अन्य खाद्य पदार्थों खाद्य तेल की बेतहाशा मूल्य बढ़ाने और महंगाई पर जोरदार हमला बोला है

गुमला : – गुमला जिला में चीनी ₹70 केजी बिक रहा है,आम उपभोक्ता हैरान और परेशान हैं, राखी के इस त्योहार सहित अन्य त्योहारों के सीजन से ठीक पहले चीनी सहित विभिन्न खाद्य पदार्थ और तेलों में मूल्य वृद्धि होने से आम उपभोक्ताओं को महंगाई का धीरे से जोर का झटका दिया है, मात्र 10 दिनों के अंदर चीनी के रेट 20 रुपए तक बढ़ गए , गुमला जिले में दाम 50 रुपए प्रति किलो से सीधे 70 रुपए हो गए। वहीं, गुमला जिले के विभिन्न सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में 25 से ₹30 रुपए तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है, चीनी विक्रेताओं ने बताया कि केंद्र सरकार ने स्टॉक लिमिटेड कर दिया है, और बाहर विदेशो से चीनी मंगाया जा रहा है फलस्वरूप त्योहारी सीजन के चलते डिमांड ज्यादा और सप्लाई कम होने का यह असर है। त्योहारी सीजन में इससे उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ बढेगा, जिस पर विपक्षी पार्टियों द्वारा भाजपा सरकार को घेरते हुए भाजपा सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए,चीनी के दाम बढ़ने का एक कारण चीनी मिलों द्वारा गन्ने का इस्तेमाल एथेनॉल में ज्यादा करने से भी है। ज्यादातर शुगर मिल जो पहले गन्ने की सप्लाई का पूरा हिस्सा चीनी बनाने में इस्तेमाल करता था वह अब 50 फीसदी हिस्सा एथेनॉल बनाने में कर रहा है। इसको लेकर विभिन्न विपक्षी राजनीति भी चरम पर है, भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए विपक्षी पार्टियों द्वारा बताया जा रहा है की,पहले गन्ने से एथेनॉल बनाने पर जोर दिया,फलस्वरूप चीनी उत्पादन कम हो गया और चीनी महंगी हो गई। ये सरकार है या मजाक। पंजाब में 2025-26 के पेराई सीजन में चीनी का उत्पादन 15.5 लाख टन था, जबकि 2024-25 में यह 18.2 लाख टन था यानी उत्पादन करीब 2.7 लाख टन घटा है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading