25.1 C
Ranchi
Monday, August 24, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला जिला के तीनों विधानसभा सीट जितने की हो तैयारी

गुमला जिला के तीनों विधानसभा सीट जितने की हो तैयारी

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित आज भाजपा जिला कार्यालय डूमरडीह में भाजपा जिला अध्यक्ष सागर उरांव के अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक संपन्न हुई ! बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में संगठन को और अधिक धार कैसे मिले तथा नवीन और पुरातन कार्यकर्ता कैसे एक मंच पर आकर संगठन को मजबूत करें इस विषय पर चर्चा करना था! बैठक मे मुख्य रूप से उपस्थित डॉ दिनेश उरांव ने कहा सर्वप्रथम सभी कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति ईमानदार होना होगा तथा अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ताओं का आज के युवाओं को अनुभव प्राप्त कर आगे बढ़ने की आवश्यकता है ! जिलाध्यक्ष सागर उरांव ने कहा इस तरह की बैठक की आयोजन अब प्रत्येक माह की जाएगी ताकि वैसे कार्यकर्ता जिन्हें संगठन के प्रति किसी तरह की शिकवा शिकायत है तो इस बैठक में आकर अपने विचार अवश्य दें तथा संगठन के मजबूती में अपनी भी भागीदारी सुनिश्चित करें ! आज नगर परिषद में अध्यक्ष का पद भाजपा की झोली में जाने का सबसे बड़ा कारण यही रहा कि पूरे गुमला नगर के कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़े ! यही मजबूती और एकजुटता जिले के सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं को दिखाना है ताकि 2029 में विधानसभा का चुनाव सिसई, गुमला और बिशनपुर पुनः भाजपा के झोली में आ जाए ! आज के बैठक मे सत्यनारायण पटेल, निर्मल गोयल, श्यामसुंदर साहू, भूपन साहू, सुरेश नाथ सिंह, दिनेश्वर साहू , संदीप प्रसाद ,अमरमणि उरांव, सोनामनी देवी, लक्ष्मी यादव, संजय वर्मा, अरविंद मिश्रा, बबलू सिंह आदि ने भी अपने अपने विचार रखे !


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading