गुमला न्यूज़ ब्यूरो – गणपत लाल चौरसिया
गुमला: जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को लेकर उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जर्जर सड़कों, जलजमाव, ब्लैक स्पॉट, सड़क किनारे बाधाओं और यातायात नियमों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
बैठक में सिसई मुख्य मार्ग पर अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं होने पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई और आवागमन को देखते हुए तत्काल सड़क की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। वहीं गुमला-जशपुर रोड (एनएच-78) को एनएचएआई को हैंडओवर करने की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन हैंडओवर होने तक सड़क को दुरुस्त रखने को कहा गया।
गुमला-लोहरदगा मार्ग पर बने गड्ढों को लेकर भी उपायुक्त ने एनएच के कार्यपालक अभियंता से बात कर आवश्यक मरम्मत कराने का निर्देश दिया। इस सड़क के टेंडर के लिए विभाग को पत्र भेजा गया है और स्वीकृति की प्रतीक्षा में कार्य लंबित है।
घाघरा-नेतरहाट रोड पर भी दिए सख्त निर्देश
आरसीडी और एनएचएआई से जुड़े कार्यों की समीक्षा के दौरान घाघरा-नेतरहाट मार्ग का मामला भी सामने आया। पिछली बैठक में निर्देश दिए जाने के बावजूद कार्य नहीं होने पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने सड़क किनारे पेड़ों की जल्द छंटाई कराने को कहा, ताकि पेड़ों की टहनियां यातायात में बाधा न बनें।
सड़कों पर जलजमाव की समस्या को लेकर सभी प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया। बसिया पुल और कोयल नदी पुल पर जलजमाव के कारण बने गड्ढों की तत्काल मरम्मत और सुरक्षा संबंधी कार्य जल्द पूरा करने को कहा गया।
आंजन धाम रोड पर हाल के दिनों में हुई दुर्घटनाओं को देखते हुए गति नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के मानकों को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।
जलजमाव और रात में सड़क निर्माण वाहनों पर भी नजर
घाघरा-लोहरदगा मार्ग पर स्टेट बैंक-बैंक ऑफ इंडिया शाखा के समीप तथा थाना से ब्लॉक तक की सड़क पर जलजमाव की समस्या के समाधान के लिए निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा गया।
वहीं गुमला-कासीर रोड और खटवा नदी के पास भारतमाला सड़क निर्माण में लगे वाहनों की रात में दृश्यता बेहद कम पाए जाने पर एनएचएआई को सभी वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाने और उनकी आवाजाही को सुरक्षित एवं व्यवस्थित करने का निर्देश दिया गया।
अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने का निर्देश
मानसून के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में जीवन रक्षक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही 24 घंटे एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।
नेक नागरिक (गुड सेमेरिटन) योजना के तहत अस्पतालों में नेक नागरिकों का विवरण दर्ज करने के लिए अलग रजिस्टर रखने का भी निर्देश दिया गया।
सूखे पेड़ और कमजोर होर्डिंग्स हटाने के निर्देश
नगर परिषद क्षेत्र में सड़क किनारे मौजूद सूखे पेड़ों और कमजोर होर्डिंग्स को चिह्नित कर हटाने को कहा गया। बारिश और आंधी के दौरान इनके गिरने से होने वाले संभावित जान-माल के नुकसान को देखते हुए यह कदम उठाने का निर्देश दिया गया।
बारिश के मौसम में गीली मिट्टी से बचने के लिए डामर वाली सड़कों पर बैठने वाले आवारा मवेशियों को भी सड़कों से हटाने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए।
वाहन जांच और हिट एंड रन मामलों में तेजी पर जोर
सड़क सुरक्षा के तहत ब्लॉक और पंचायत स्तर पर लर्निंग लाइसेंस और ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। हिट एंड रन दुर्घटनाओं के पीड़ितों को समय पर मुआवजा दिलाने के लिए त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया।
दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सघन वाहन जांच अभियान, ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ कार्रवाई और सड़क सुरक्षा को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। साथ ही नए ब्लैक स्पॉट की पहचान कर वहां आवश्यक सुधार कार्य कराने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए दिए गए निर्देशों का त्वरित अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा, ताकि जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के साथ आम लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
ZORO Men's Genuine Leather Belt for Men | Black,Brown,Tan
₹230.00 (as of October 8, 2026 12:36 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)LITZO Shirts for Women - Korean Style Long Sleeve Button Down | Regular Fit Western Latest Stylish Office Wear Tops Women (NO-98-101)
₹299.00 (as of October 8, 2026 12:36 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Nermosa Women Printed Anarkali Kurta and Pant Set with Dupatta | Printed Kurta Set | Women Kurta Sets |
₹629.00 (as of October 8, 2026 12:36 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWAGR 12 Pairs Sports Cotton Ankle Length Socks for Men, Pack of 12., Assorted
₹188.00 (as of October 8, 2026 12:36 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)KOTTY Mens Regular Fit|Classic Design with Stylish Look |Day Comfort|Mide Rise Strachable Jeans
₹360.00 (as of October 8, 2026 12:36 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Banarasi Style Wedding With Blouse Piece | Saree For Women | New Sari
₹409.00 (as of October 8, 2026 11:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹464.00 (as of October 8, 2026 11:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Pure Soft Silk Saree For Women Pure Golden Zari With Blouse Piece
₹1,167.00 (as of October 8, 2026 11:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Trendy Banarasi Kanjivaram Navy Color Art Silk Saree with Blouse Material
₹369.00 (as of October 8, 2026 11:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Banarasi Kanjivaram Cotton Silk Saree With Unstitched Blouse Material
₹420.00 (as of October 8, 2026 11:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







