25.1 C
Ranchi
Wednesday, August 26, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaएक्स्ट्रा टाइम में दो गोल दागकर गुमला की बेटियों ने रचा इतिहास,...

एक्स्ट्रा टाइम में दो गोल दागकर गुमला की बेटियों ने रचा इतिहास, CISC को हराकर फाइनल में पहुंचा झारखंड

गुमला न्यूज ब्यूरो – गणपत लाल चौरसिया 

उषा कुमारी और साबरनी कुमारी के शानदार गोल से दिल्ली में गूंजा गुमला का नाम, अब खिताब के लिए फाइनल मुकाबला

गुमला – गुमला जिले की बेटियां शानदार और अद्भुत प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर गई, नई दिल्ली – 65 वीं सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल कप के अंडर-17 बालिका वर्ग में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही गुमला की बेटियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। नई दिल्ली में खेले गए रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में गुमला की टीम ने CISC को एक्स्ट्रा टाइम में दो गोल दागकर पराजित किया और खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली।
निर्धारित समय तक मुकाबला बेहद संघर्षपूर्ण रहा। दोनों टीमों ने एक-दूसरे के गोलपोस्ट पर लगातार हमले किए, लेकिन गोल नहीं हो सका। इसके बाद मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा, जहां गुमला की बेटियों ने अपने शानदार फिटनेस, धैर्य और आक्रामक खेल का परिचय देते हुए मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

एक्स्ट्रा टाइम में साबरनी का तूफान, उषा ने भी दागा गोल

एक्स्ट्रा टाइम में झारखंड की बेटियों ने जबरदस्त दबाव बनाया। इसी दौरान उषा कुमारी ने एक गोल कर टीम को बढ़त दिलाई।
इसके बाद साबरनी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागकर झारखंड की बढ़त को और मजबूत कर दिया।
इस तरह उषा कुमारी के 1 गोल और साबरनी कुमारी के 2 गोल की बदौलत गुमला की बेटियों ने सेमीफाइनल मुकाबला अपने नाम करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

सेमीफाइनल में झारखंड के लिए गोल
उषा कुमारी — 1 गोल
साबरनी कुमारी — 2 गोल
🇮🇳 लगातार जीत के बाद अब खिताब से एक कदम दूर
गुमला की बेटियों का सुब्रतो कप में सफर लगातार शानदार होता जा रहा है। टीम ने पहले लीग चरण में त्रिपुरा को 3-1 से हराया। इसके बाद लीग के अंतिम मुकाबले में आर्मी पब्लिक स्कूल, दिल्ली को 8-0 से एकतरफा शिकस्त दी।
क्वार्टर फाइनल में बिहार को 5-1 से हराकर टीम ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया और अब सेमीफाइनल में CISC को एक्स्ट्रा टाइम में पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
इस शानदार अभियान में गुमला की बेटियों ने लगातार अपने आक्रामक खेल, बेहतरीन टीमवर्क और जुझारू क्षमता का परिचय दिया है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading